लॉकडाउन: बरेली की दरगाह पर जुटी थी मुरीदों की भीड़, मशक्कत के बाद पुलिस ने हटाया

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के आयोजन का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि बरेली की दरगाह में लोगों को जुटने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बरेली की दरगाह शाहदाना वली में करीब 300 से ज्यादा मुरीद इकट्ठा थे।


इकबाल भारती! बरेली



  • लॉकडाउन के बीच बरेली के शाहदाना वली दरगाह पर मुरीदों की भीड़ जमा हो गई

  • काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे इन्हें हटाया गया, कई बाहर से आए थे

  • सभी को उनके घर भेज दिया गया, पुलिस ने दरगाह प्रबंधन की गुजारिश पर कार्रवाई की


  • कोरोना से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। दफ्तर से लेकर बाजार और मंदिर से लेकर मस्जिद तक सब बंद है लेकिन फिर भी कुछ लोग मान नहीं रहे हैं। लॉकडाउन के बीच बरेली के शाहदाना वली दरगाह पर मुरीदों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे इन्हें हटाया गया। ये सभी दूसरे जिलों से आए थे। पुलिस ने सभी को उनके घर भेज दिया। पुलिस ने दरगाह प्रबंधन की गुजारिश पर कार्रवाई की।

  • घर जाने को तैयार नहीं थे मुरीद
    शाहदाना वली दरगाह के मुतवल्ली सूफी अब्दुल वाजिद खां के मुताबिक, 'लॉकडाउन के बाद से हमने एडीएम सिटी और बारादरी थाने की पुलिस को मुरीदों की भीड़ जमा होने की जानकारी दे दी थी। बताया था कि ज्यादार मुरीद जा चुके हैं लेकिन डेढ़ सौ से 200 लोग नहीं गए हैं, जाने को तैयार भी नहीं हैं। एसएसपी के निर्देश पर बारादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को सुबह पांच बजे दरगाह पर एकत्र मुरीदों को हटाकर उनके घर भिजवा दिया है।'

    प्रशासन के भरोसा देने पर माने
    प्रशासन ने मुरीदों से साफ कहा कि उनकी वजह से कोरोना अगर फैला तब ऐक्शन लिया जाएगा। साथ ही भरोसा दिया था कि उनको उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि बरेली में भी कोरोना के छह पॉजिटिव मामलों आ चुके हैं। ऐसे में प्रशासन लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहा है।