रामचरित मानस की चौपाइयां होती हैं कष्ट निवारक, जानिए कुछ अचूक चौपाई के फायदे

रामनवी पर रामचरित मानस पढ़ना विशेष फलदायी होता है। अगर आप रामचरित मानस की चौपाई रोज पढ़ें तो आपकी कई समस्याओं का नाश हो सकता है। क्योंकि इसकी चौपाई कष्टनिवारक मानी गई है।


चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र में और कर्क लग्न में भगवान राम का जन्म हुआ था। इस दिन नवरात्रि का समापन भी होता है। इस पावन अवसर पर रामचरित मानस को पढ़ना बहुत ही शुभकारी माना जाता है। हिन्दू धर्म में रामचरित्र मानस को पवित्र ग्रंथ केरूप में माना गया है और इसे पढ़ना उतना ही पुण्य होता है।


आपको अगर यह लगता है कि रामचरित मानस में लिखी चौपाइयां पढ़ने से केवल आपको शुभफल मिलेंगे तो यह सही है लेकिन इसके अलावा इसे पढ़ने से आपकी कई पारिवारिक और जीवन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। तो आइए कुछ ऐसी चौपाइयों को बताएं जो आपके जीवन के कष्ट को कम करने के लिए सबसे कारगर हैं।


1- मनोकामना पूर्ति और समस्या निवारण के लिए


कवन सो काज कठिन जग माही!
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं!!


2- परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए


जेहि पर कृपा करहि जनु जानी!
कवि उर अजिर नचावहि बानी!!
मोरि सुधारिहि सो सब भांति!
जासु कृपा नहि कृपा अघाति!


3- संपत्ति के लिए


जे सकाम नर सुनहि जे गावहि!
सुख संपत्ति नाना विधि पावहि!!


4- लक्ष्मी की प्राप्ति और रोजगार में तरक्की के लिए


जिमि सरिता सागर मंहु जाही!
जद्यपि ताहि कामना नाहीं!!
तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं!
धर्मशील पहिं जहि सुभाएं!!


5- विवाह संबंधी हर समस्या के लिए


तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह! साज सँवारि कै!
मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै!!


6- आलस्य से मुक्ति के लिए


हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रणाम!
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम


7- संकट से बचने के


दीन दयालु विरद संभारी!
हरहु नाथ मम संकट भारी


8- ऋद्धि सिद्ध की प्राप्ति के लिए


साधक नाम जपहिं लय लाएं!
होहि सिद्धि अनिमादिक पाएं


9- क्लेश खत्म करने के लिए


हरन कठिन कलि कलुष कलेसू!
महामोह निसि दलन दिनेसू!!


10- पति-पत्नी प्रेम लगातार बढ़ाने के लिए


सब नर करहि परस्पर प्रीति!
चलहि स्वधर्म निरत श्रुति नीति!