जौनपुर पुलिस ने लाकडाउन का उलंघन करने पर,* *3 अभियोग पंजीकृत,


*एक व्यक्ति गिरफ्तार*
*276 वाहनों का चालान,*
*16 वाहन सीज*
*एवं 47700/- रुपए समन शुल्क की वसूली की*
   जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत लाकडाउन का उलंघन करने वालों से सख्ती से निपटने व उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा दिनांक 23.04.2020  को 61 बैरियर, नाका पर 1226 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 276 वाहनों का चालान, 16 वाहन सीज व 47700/- रुपया समन शुल्क वसूला गया।
    इसके साथ ही लाकडाउन का उलंघन करने पर 3 अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
     जनपद के थानों द्वारा अपने थाना क्षेत्रों में राज्य मार्ग व लिंक मार्गों पर निरन्तर पेट्रोलिंग करते हुए लाउडहेलर के माध्यम से जनता के व्यक्तियों को इस सम्बन्ध में जागरूक करते हुए घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।
    जनपद के मूल निवासी जो विदेश से आये है उनका सत्यापन कराया जा रहा है तथा उनको सेल्फ आइसोलेशन में रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
    जनपद में 07 रैन बसेरा बनाकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों को आइसोलेशन/क्वरेनटाइन में रखा जा रहा है।
    आवश्यकता के अनुसार यू0पी0-112 पर भोजन/खाद्यान्न की मांग की सूचना पर पीआरवी/थाना मोबाइल के द्वारा “पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैक” के माध्यम से भोजन/खाद्यान्न की आपूर्ति करायी जा रही है।