गोमांश तस्करी करने वाला एक अभियुक्त 25 किलो गोमांश के साथ गिरफ्तार, व गोमांश तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

जौनपुर:
रियाजुल हक 
पुलिस अधीक्षक महोदय, जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तार हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय जौनपुर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय शाहगंज के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री शितलू राम मय हमराह के द्वारा अभियुक्त फैजान पुत्र रियाजुद्दीन नि0 असरफपुर उसरहटा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 10/04/2020 को समय 11.15 बजे थाना शाहगंज जौनपुर स्थित बारादरी ग्रेण्ड लॉन एराकियाना के पास से गिरफ्तार किया गया, तथा इसके कब्जे से 15 किलो प्रतिबंधित गोमांश बरामद हुआ, पूछताछ के दौरान गोवंशीय पशुओं को काट कर उनका गोमांश बेचने वाले झिनक पुत्र मोबीन कुरैशी नि0 बडागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के घर से 10 कि0ग्रा0 गोमांश बरामद किया गया है जो मौके से भाग गया है,जिसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबीश दी जा रही है, अभियुक्त फैजान उपरोक्त की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगेगा। 
*अभियुक्त का नाम व पताः-*
फैजान पुत्र रियाजुद्दीन निवासी असरफपुर उसरहटा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 208/2018 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 11 पशु क्रुरता अधि0 7 C.L.A ACT
2.मु0अ0सं0 349/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद अधिनियम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 88/2020 धारा 5/8 गो0नि0 अधिनियम शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरणः-*
 कुल 25 कि0ग्रा0 प्रतिबंधित गोमांस व गोमांश तस्करी में प्रयुक्त मो0सा0 संख्या H.F. डिलक्स नं0 UP62BM 0071।  
*गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 श्री शीतलू राम थाना शाहगंज जौनपुर।
2.हे0का0 मो0 अतीक थाना शाहगंज जौनपुर।
3.का0 सूरज सोनकर थाना शाहगंज जौनपुर।