हत्या के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 


अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में दिनांक 25.11.2019 को वादी  अनित शर्मा पुत्र मुन्नू शर्मा ग्राम पिलकिछा थाना खुटहन,जनपद जौनपुर के लिखित सूचना पर नामित अभि0गण 1.शीतला प्रसाद पुत्र गजराज थाना खुटहन जौनपुर आदि द्वारा वादी अनित शर्मा पुत्र मुन्नू शर्मा, रणजीत शर्मा उर्फ रंजीत शर्मा पुत्र मुन्नू शर्मा, धीरज शर्मा पुत्र स्व0 फलजीत शर्मा, शिवकुमार पुत्र मुन्नू शर्मा को जान से मारने की नियत के हमला किया जाने की सूचना पर मुअ0सं0  मु0अ0सं0- 370/19 धारा 147/307/323/504 भादवि पंजीकृत हुआ । मजरूब रणजीत शर्मा उर्फ रंजीत शर्मा को दौराने इलाज ट्रामा सेन्टर बीएचयू वाराणसी में दि0 4.12.19 को देहान्त हो जाने के उपरान्त दि0 5.12.19 को वादी के लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 302 भादवि0 की बढोत्तरी की गयी  दौराने विवेचना दिनांक 06.12.2019 को  देखभाल क्षेत्र मुखबिर खास की सूचना पर रामनगर तिराहे से अभियुक्तगण 1. शीतला प्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 गजराज शर्मा 2. शिवप्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 गजराज शर्मा 3. अमरनाथ उर्फ बब्बू पुत्र शीतला प्रसाद निवासी गण पिलकिछा थाना खुटहन जौनपुर जो वांछित थे को अन्तर्गत धारा 147/302/307/323/504 भादवि0 में दि0 6.12.19 को समय 18.55 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अमरनाथ शर्मा उर्फ बब्बू शर्मा  की निशा देही पर  अमरनाथ शर्मा उर्फ बब्बू शर्मा के घर से एक अदद लोहे का रम्मा आलाकत्ल बरामद किया गया ।


गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.  शीतला प्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 गजराज शर्मा ।
2.  शिवप्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 गजराज शर्मा । 
3.  अमरनाथ उर्फ बब्बू पुत्र शीतला प्रसाद निवासी गण पिलकिछा थाना खुटहन जौनपुर ।
बरामदगीः-
1. आलाकत्ल 01 लोहे का  रम्मा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. प्र0नि0 दुर्गेश्वर मिश्र थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 रणजीत उपाध्याय थाना खुटहन जौनपुर ।
3. हे0का0 धनई प्रसाद थाना खुटहन जौनपुर ।
4. का0 त्रिगुण कुमार थाना खुटहन जौनपुर। 
5. का0 रतनलाल थाना खुटहन जौनपुर ।
6. का0 दीपक कुमार थाना खुटहन जौनपुर ।