बोल बंम कांवरिया संघ जौनपुर की बैठक सम्पन्न

 


जौनपुर- बोल बंम कांवरिया संघ जौनपुर द्वारा शहर कोतवाल श्री केरारबीर बाबा के मंदिर प्रांगण में आवश्यक बैठक संरक्षक गौतम सोनी बंम अध्यक्षता संपन्न हुई। 
बैठक में बोल बंम कांवरिया संघ के महामंत्री विमल सिंह बंम ने आय व्यय का विवरण पेश किया गया।
उन्होंने बताया कि पहला कार्यक्रम रथ झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा 24 अगस्त 2019 को हुआ और दूसरा कार्यक्रम साष्टांग दंडवत 5 अगस्त 2019 को किया गया तीसरा कार्यक्रम 4 मार्च 2019 शिवरात्रि के पावन पर्व पर चहारसू चौराहा पर ठंडई एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से आय व्यय पेश हुआ जिसमें बोल बंम कांवरिया संघ के संस्थापक मंडल एवं संरक्षक मंडल समस्त पदाधिकारी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में शामिल सम्मानित लोगों को बोल बंम कावरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू बंम ने आभार व्यक्त किया।