संजय गांधी  अस्पताल के  प्रबंधक पर महिला ने लगाये गंभीर आरोप

 


*एस पी के दर पहुचा मामला सोनिया गांधी है संस्थान की  अध्यक्ष* 


अमेठी 7 नवंबर 2019 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ,राहुल और प्रियंका की देखरेख में चलने वाले संजय गांधी अस्पताल के प्रबंधक पर एक दलित महिला ने छेड़खानी सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं मुंशीगंज थाने में एफआईआर दर्ज होने पर महिला पुलिस अधीक्षक अमेठी डा ख्याति गर्ग के कार्यालय का चक्कर लगाती देखी गई वहीं प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा की उन्हें बदनाम करने की साजिश कुछ लोग कर रहे हैं 


संजय गांधी अस्पताल वहीं संस्था है जहां से गांधी परिवार अपनी राजनैतिक सियासत करता रहा कुछ समय से अस्पताल में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव चल रहा है कर्मचारियों से निपटने के लिए संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मटटू ने स्थानीय भोला तिवारी को अस्पताल का प्रबंधक बना दिया जिसके चलते वहां पर विवाद के हालात और गंभीर हो गए


 महिला सफाई कर्मी दलित छुटका का आरोप बहुत ही चौकाने वाला है पर मुंशीगंज पुलिस के कान मे जू नही रेंग रहा है पीडित महिला कल यनि 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक डा ख्याति गर्ग के कार्यालय का चक्कर लगाती देखी गई महिला का आरोप है कि अस्पताल के प्रबंधक भोला तिवारी ने उसे मारा पीटा और छेड़खानी की महिला यहीं नहीं रुकी उसने शारीरिक संबंध बनाने के दबाव का भी आरोप लगाया महिला का यह भी आरोप है कि थाना अध्यक्ष मुंशीगंज और क्षेत्राधिकारी गौरीगंज भी आरोपी से मिले हुए हैं और उसकी बात को नहीं सुन रहे और ना ही एफ आई आर दर्ज किया 


पीड़ित दलित छटका ने कहा कि पुलिस कप्तान के दरवाजे  न्याय मांगने आई हूँ अगर यहा भी इंसाफ नही मिला तो सांसद  स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री से भी मिलने जाऊगी।


 उधर अस्पताल के प्रबंधक भोला तिवारी  ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कुछ लोग साजिश कर रहे हैं छोटका उन्हीं की भाषा बोल रही है 
उनके ऊपर लगाये जा रहे आरोप निराधार है।