नक्सली मुठभेड़ में CRPF का जवान शहीद…. पामेड़ इलाके में चलाया था ऑपेरशन


बीजापुर 7 नवंबर 2019। बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। ये नक्सली हमला पामेड़ इलाके में हुआ। शहीद जवान 151 बटालियन का बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक आपरेशन के दौरान बीती रात ये मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवान का शहीद होने की खबर है। जवानों ने पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली में आपरेशन चलाया था। इसी दौरान ये मुठभेड़ हुई।


मुठभेड़ के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है। हालांकि बीजापुर के SP ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।