क्या कहते है आपके सितारे जाने आज का पञ्चाङ्ग एव भविष्यफल आचार्य रुपाली के साथ

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 04 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - अष्टमी 05 नवम्बर प्रातः 04:57 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण 05 नवम्बर प्रातः 03:24 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
⛅ *योग - गण्ड पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:00 से सुबह 09:24 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:43*
⛅ *सूर्यास्त - 18:00*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - गोपाष्टमी*
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *अष्टमी तिथि के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अक्षय फल देनेवाली अक्षय नवमी* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल नवमी (05 नवम्बर 2019) मंगलवार को 'अक्षय नवमी' तथा 'आँवला नवमी' कहते हैं | अक्षय नवमी को जप, दान, तर्पण, स्नानादि का अक्षय फल होता है | इस दिन आँवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व  है | पूजन में कर्पूर या घी के दीपक से आँवले के वृक्ष की आरती करनी चाहिए तथा निम्न मंत्र बोलते हुये इस वृक्ष की प्रदक्षिणा करने का भी विधान है :*
🌷 *यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च |*
*तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे ||*
🍏 *इसके बाद आँवले के वृक्ष के नीचे पवित्र ब्राम्हणों व सच्चे साधक-भक्तों को भोजन कराके फिर स्वयं भी करना चाहिए | घर में आंवलें का वृक्ष न हो तो गमले में आँवले का पौधा लगा के अथवा किसी पवित्र, धार्मिक स्थान, आश्रम आदि में भी वृक्ष के नीचे पूजन कर सकते है | कई आश्रमों में आँवले के वृक्ष लगे हुये हैं | इस पुण्यस्थलों में जाकर भी आप भजन-पूजन का मंगलकारी लाभ ले सकते हैं |*


               🌞 ~ *आचार्य रुपाली सक्सेना* ~ 🌞वास्तु,हस्तरेखा एव ज्योतिष मर्मज्ञ।सम्पर्क-9870692295


🌷 *आँवला (अक्षय) नवमी है फलदायी* 🌷
🙏🏻 *भारतीय सनातन पद्धति में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं द्वारा आँवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है। जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आँवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।*
🍏 *आँवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने का विशेष महत्व होता है।*
🌷 *व्रत की पूजा का विधान* 🌷
👉🏻 *नवमी के दिन महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान कर आँवला के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में मुंह करके बैठती हैं।*
👉🏻 *इसके बाद वृक्ष की जड़ों को दूध से सींच कर उसके तने पर कच्चे सूत का धागा लपेटा जाता है।*
👉🏻 *तत्पश्चात रोली, चावल, धूप दीप से वृक्ष की पूजा की जाती है।*
👉🏻 *महिलाएं आँवले के वृक्ष की १०८ परिक्रमाएं करके ही भोजन करती हैं।*
🍏 *आँवला नवमी की कथा* 🍏
*वहीं पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए आँवला पूजा के महत्व के विषय में प्रचलित कथा के अनुसार एक युग में किसी वैश्य की पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो रही थी। अपनी पड़ोसन के कहे अनुसार उसने एक बच्चे की बलि भैरव देव को दे दी। इसका फल उसे उल्टा मिला। महिला कुष्ट की रोगी हो गई।*
🍏 *इसका वह पश्चाताप करने लगे और रोग मुक्त होने के लिए गंगा की शरण में गई। तब गंगा ने उसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आँवला के वृक्ष की पूजा कर आँवले के सेवन करने की सलाह दी थी।*
🍏 *जिस पर महिला ने गंगा के बताए अनुसार इस तिथि को आँवला की पूजा कर आँवला ग्रहण किया था, और वह रोगमुक्त हो गई थी। इस व्रत व पूजन के प्रभाव से कुछ दिनों बाद उसे दिव्य शरीर व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, तभी से हिंदुओं में इस व्रत को करने का प्रचलन बढ़ा। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 🙏🚩 *#राम_राम* 🚩🙏
🌷 *#राशिफल 4 नवंबर2019* 🌷
*मेष राशिफल*


अपने करियर के प्रति आप के स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।


*वृषभ राशिफल*

आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।


*मिथुन राशिफल*


घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।


*कर्क राशिफल*

आप बहूत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग है।


*सिंह राशिफल*

समय का दुरूपयोग न करें। वाहन सुख संभव है। कार्य करने के तरीके को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।


*कन्या राशिफल*

आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करना पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।


*तुला राशिफल*

किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज-सज्जा में समय बीतेगा।


*वृश्चिक राशिफल*


परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।


*धनु राशिफल*

आपकी सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।


*मकर राशिफल*

मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, पर आपके संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।


*कुंभ राशिफल*


परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।


*मीन राशिफल*


अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्म क्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।