झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म, 62.87% लोगों ने डाले वोट


रांची,30 नवंबर (एएनएस)।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को दोपहर तीन बजे खत्म हो गया। पहले चरण में कुल 62.87 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। 
पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। हालांकि, कुछ हिंसा की खबर भी मतदान के दौरान सामने आयी। नक्सल प्रभावित इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। वोटिंग के चलते सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया था।