जौनपुर में यहां दिखा विशाल अजगर,मचा हड़कंप


     जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के ठाकुर बस्ती में रविवार की रात विशाल अजगर दिखाई पड़ा।
 अजगर अहमदपुर-जफराबाद मार्ग पर देखा गया। आम के बगीचे से निकल कर आबादी की तरफ शिकार की तलाश में जा रहा था।
     रात करीब 10:00 बजे गांव के दो युवक मोटरसाइकिल से जफराबाद बाजार से गांव की तरफ जा रहे थे।
 अचानक उनकी नजर विशाल अजगर पर पड़ गई। सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क न होने पर गांव वालों ने यूपी हंड्रेड को बुलाया।
     मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के एक अधिकारी को बुलाया। गांव वालों की मदद से उक्त विशाल अजगर को एक बोरे में भरकर अपने साथ ले गए। तब जाकर गांव वालों ने राहत की सांस ली।