घर के सामने नहीं होनी चाहिए ऐसी पांच चीजें, आती हैं आर्थिक परेशानियां

वास्तु शास्त्र में कुछ उपायों के माध्यम से बताया गया कि कैसे घर के अंदर रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जाता है। नकारात्मक ऊर्जाएं न सिर्फ घर के अंदर रहती है बल्कि घर के आसपास भी एकत्रित होती रहती हैं। इसलिए न सिर्फ घर के अंदर बल्कि अपने घर में मुख्य द्वार के सामने की चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के नियम के अनुसार आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी चीजें नहीं होनी चाहिए।



वास्तु नियम के अनुसार घर के दरवाजे के सामने पेड़ या खंभा होने पर संतान को कष्ट होता है। संतान का विकास उचित प्रकार से नहीं होता है उनके करियर में भी बाधा आती है।


मुख्य द्वार के सामने गड्डा या कुआं होने पर मानसिक रोग और परेशानी होती है।


द्वार के सामने कीचड़ रहने पर शोक होता है।


मुख्य द्वारा के सामने आकर मार्ग समाप्त हो रहा है तो कोई बड़ा नुकसान होता है।


मुख्य द्वार के सामने गंदे पानी का जमाव होना भी आर्थिक मामलों में नुकसानदेय होता है।


ऐसी कहावत आपनी सुनी तो जरुर होगी कि महंगी घड़ी पहन लेने से अच्छा समय नहीं आ जाता यानी व्यक्ति के दिन नहीं बदलते। लेकिन वास्तु विज्ञान में इस बात का उल्लेख जरूर है कि घड़ी आपका वक्त बदल सकता है यानी घड़ी से आपके दिन अच्छे और बुरे दोनो हो सकते हैं। 

इसलिए घड़ी की अनदेखी न करें और वास्तु विज्ञान के इन नियमों का पालन करें आप देखेंगे कि आपका अच्छा समय खुद ब खुद आना शुरू हो जाएगा।


वास्तु विज्ञान में उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा मानी गई है। अपने घर में अगर आप दीवार घड़ी लगाते हैं तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।


घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहे इसके लिए मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना चाहिए।


घड़ी का रुक जाना वास्तु विज्ञान के अनुसार शुभ नहीं होता, इससे व्यक्ति की प्रगति ठहर जाती है। जब कभी घड़ी बंद हो उसे तुरंत चालू करवा दें। अगर घड़ी चलने लायक नहीं हो तब उस घर में नहीं रखना चाहिए