दिल्ली में भाजपा🌷 सांसद हंसराज हंस👤 के दफ्तर के बाहर फायरिंग🔫

 


राजधानी दिल्ली की उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद हंसराज हंस के दफ्तर के बाहर सोमवार को अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। भाजपा सांसद के रोहिणी स्थित दफ्तर के बाहर गोली चलाकर बदमाश फरार हो गया। गोली किसी को लगी नहीं। मामले में किसी को किसी तरह की चोट नहीं लगी है, हालांकि गोली चलने से इलाके में देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस को जानकारी दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली चलाते हुए हमलावर ने सांसद को भलबुरा कहा। उसका कहना था कि समय लेने के बावजूद भाजपा एमपी उनसे नहीं मिले। वह उनसे मिलना चाहता है। पुलिस ने बताया है गोली चलाने वाले लोग कार में सवार थे। जिस वक्त गोली चलाई गई उस वक्त हंस का दफ्तर बंद था।


डीसीपी के मुताबिक, बदमाश ने पायजामा और भगवा कुर्ता पहना हुआ था। गोलीबारी के बाद बदमाश भाग गए। हंसराज हंस भाजपा से सांसद होने के साथ-साथ जानेमाने गायक भी हैं। 2019 में वो पहली बार लोकसभा में पहुंचे हैं, इससे पहले उनकी पहचान गायक के तौर पर बनी थी।