आज का पञ्चाङ्ग एव राशिफल आचार्य रुपाली के साथ

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 07 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - दशमी सुबह 09:55 तक तत्पश्चात एकादशी*
⛅ *नक्षत्र - शतभिषा सुबह 09:16 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग - ध्रुव सुबह 08:44 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:33 से दोपहर 02:56 तक
⛅ *सूर्योदय - 06:45*
⛅ *सूर्यास्त - 17:58*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष -
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *देवउठी एकादशी के दिन* 🌷
➡  *07 नवम्बर 2019 गुरुवार को सुबह 09:56 से 08 नवम्बर शुक्रवार को 12:24 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 08 नवम्बर शुक्रवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*
🙏🏻 *देवउठी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को इस मंत्र से उठाना चाहिए*
🌷 *उतिष्ठ-उतिष्ठ गोविन्द, उतिष्ठ गरुड़ध्वज l*
*उतिष्ठ कमलकांत, त्रैलोक्यं मंगलम कुरु l l*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भीष्मपञ्चक व्रत* 🌷
*अग्निपुराण अध्याय – २०५*
🙏🏻 *अग्निदेव कहते है – अब मैं सब कुछ देनेवाले व्रतराज 'भीष्मपञ्चक' विषय में कहता हूँ | कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह व्रत ग्रहण करें | पाँच दिनों तक तीनों समय स्नान करके पाँच तिल और यवों के द्वारा देवता तथा पितरों का तर्पण करे | फिर मौन रहकर भगवान् श्रीहरि का पूजन करे | देवाधिदेव श्रीविष्णु को पंचगव्य और पंचामृत से स्नान करावे और उनके श्री अंगों में चंदन आदि सुंगधित द्रव्यों का आलेपन करके उनके सम्मुख घृतयुक्त गुग्गुल जलावे ||१-३||*
🙏🏻 *प्रात:काल और रात्रि के समय भगवान् श्रीविष्णु को दीपदान करे और उत्तम भोज्य-पदार्थ का नैवेद्ध समर्पित करे | व्रती पुरुष *'ॐ नमो भगवते* *वासुदेवाय' इस द्वादशाक्षर मन्त्र का एक सौ आठ बार (१०८) जप करे | तदनंतर घृतसिक्त तिल और जौ का अंत में 'स्वाहा' से संयुक्त *'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'* *– इस द्वादशाक्षर मन्त्र से हवन करे | पहले दिन भगवान् के चरणों का कमल के पुष्पों से, दुसरे दिन घुटनों और सक्थिभाग (दोनों ऊराओं) का बिल्वपत्रों से, तीसरे दिन नाभिका भृंगराज से, चौथे दिन बाणपुष्प, बिल्बपत्र और जपापुष्पों द्वारा एवं पाँचवे दिन मालती पुष्पों से सर्वांग का पूजन करे | व्रत करनेवाले को भूमि पर शयन करना चाहिये |*
🙏🏻 *एकादशी को गोमय, द्वादशी को गोमूत्र, त्रयोदशी को दधि, चतुर्दशी को दुग्ध और अंतिम दिन पंचगव्य आहार करे | पौर्णमासी को 'नक्तव्रत' करना चाहिये | इस प्रकार व्रत करनेवाला भोग और मोक्ष – दोनों का प्राप्त कर लेता है |*
🙏🏻 *भीष्म पितामह इसी व्रत का अनुष्ठान करके भगवान् श्रीहरि को प्राप्त हुए थे, इसीसे यह 'भीष्मपञ्चक' के नाम से प्रसिद्ध है |*
🙏🏻 *ब्रह्माजी ने भी इस व्रत का अनुष्ठान करके श्रीहरि का पूजन किया था | इसलिये यह व्रत पाँच उपवास आदि से युक्त हैं ||४-९||*
🙏🏻 *इस प्रकार आदि आग्नेय महापुराण में 'भीष्मपञ्चक-व्रत का कथन' नामक दो सौ पाँचवाँ अध्याय पूरा हुआ ||२०५||*
💥 *विशेष ~ 08 नवम्बर 2019 शुक्रवार से 12 नवम्बर 2019 मंगलवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀आचार्य रुपाली सक्सेना🌷🌻वास्तु🌺हस्तरेखा🌸🌹ज्योतिष🍁विशेषज्ञ🙏9870692295 💥 *#Rashifal 7 November* 💥


*मेष राशिफल*
किसी विशेष व्यक्ति ने आपके जीने के तौर तरीकों को बदल कर आपके सपनों को पूरा कर दिया है।आकस्मिक धन लाभ का प्रयास सफल होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।


 


*वृषभ राशिफल*
जरूरत से ज्यादा किसी से घनिष्ठ संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें, व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।


 


*मिथुन राशिफल*
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।



*कर्क राशिफल*
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।


 


*सिंह राशिफल*
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।


 


*कन्या राशिफल*
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।


 


*तुला राशिफल*

भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।


 


*वृश्चिक राशिफल*

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।


 


*धनु राशिफल*

स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे, यात्रा संभव है।


 


*मकर राशिफल*

अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।


 


*कुंभ राशिफल*

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं में धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।


 


*मीन राशिफल*
 
दोस्तों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग तेज होगा।