आज का पञ्चाङ्ग एव राशिफल आचार्य रुपाली के साथ

🙏  नमस्ते जी  🙏🕉


🌹आपका दिन शुभ  हो 🌹


^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
🔥  23 नवम्बर 2019  🔥


~~~~~~~~~~~~~~~
दिन -----            शनिवार
तिथि ---             द्वादशी
नक्षत्र -------        हस्त
पक्ष ------           कृष्ण
माह-- ---           मार्गशीर्ष
ऋतु --------        हेमन्त
सूर्य दक्षिणायणे,दक्षिण गोले 
विक्रम सम्वत --2076
दयानंदाब्द -- 195.
शक सम्बत --  (सप्तम)
सृष्टि सम्वत--1960853120


🍒 पहला सुख निरोगी काया


  हेमंत से बसंत तक गृहस्थ  पुरुषो को वाजीकरण औषधियाँ  सेवनी चाहिए !


🌹आज का विचार
 
यदि आप सत्य का साथ देते हैं तो जीवन रूपी भूमि में फल बोते हैं,यदि असत्य का साथ देते हैं तो काँटे..!


🔥 आचार्य रुपाली सक्सेना
🌹🌹🌹🌹🙏🌹9870692295🌹🌹🌹


🏵 हिन्दी संकल्प पाठ 🏵


हे परमात्मन् आपको नमन!!आपकी कृपा से मैं आज एक यज्ञ कर्म को तत्पर हूँ, आज एक ब्रह्म दिवस के दूसरे प्रहर कि जिसमें वैवस्वत मन्वन्तर वर्तमान है,अट्ठाईसवीं चतुर्युगी का कलियुग जिसका प्रथम चरण वर्तमान है,कि जिसका काल अब 5121वर्ष चल रहा है ,सृष्टिसम्वत्सर एक अरब छियानवे करोड़ आठ लाख तिरेपन हजार एक सौ बीसवां वर्ष है,विक्रम सम्बत् दो हजार छियत्तर है,दयानंदाब्द 195वां है👌 सूर्य दक्षिण अयन में दक्षिण गोल में वर्तमान है ,कि ऋतु हेमन्त , मास  मार्गशीर्ष का कृष्ण पक्ष ,तिथि - द्वादशी ,  नक्षत्र : हस्त ,दिन आज  शनिवार है ,अंग्रेजी तारीख 23 नवम्बर को भरतखण्ड के आर्यावर्त देश के अंतर्गत, ..प्रदेश के  ....जनपद...के ..ग्राम/शहर...में स्थित (निज घर में,या आर्यसमाज मंदिर में) मैं ...अमुक गोत्र में उत्पन्न, पितामह श्री ....(नाम लें ).के सुपुत्र श्री  .(पिता का नाम लें)उनका पुत्र मैं ...आज सुख ,शान्ति ,समृद्धि के लिए तथा आत्मकल्याण के लिए  प्रातः वेला में यज्ञ का संकल्प लेता हूँ,जिसके निर्देशक /ब्रह्मा के रूप में आप आचार्य..... श्री का वरण करता हूँ!कृपा कर यज्ञ सम्पन्न कराइए🙏


🕉 आज का संकल्प पाठ 🕉
                  


ओं तत्सद्।श्री व्रह्मणो दिवसे द्वितीये प्रहरार्धे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे ,{एक वृन्दषण्णनवतिकोट्याष्टलक्षत्रिपञ्चासत्सहस्र विंश अधिक शततमे मानव सृष्टिसम्वत्सरे}, १९६०८५३१२० सृष्टि सम्वतसरे,२०७६ {षटसप्ततति: उत्तर द्वी सहस्रे वैक्रमाब }, शाके १९४१  दयानंदाब्द(पञ्च नवती उत्तर शततमे) १९५ , रवि दक्षिणायणे, दक्षिण गोले, हेमन्त ऋतौ, मार्गशीर्ष मासे कृष्ण पक्षे , द्वादशी तिथि, हस्त नक्षत्रे  शनिवासरे ,तदनुसार २३ नवम्बर २०१९
जम्बूद्वीपे,  भरतखण्डेआर्यावर्तान्तर्  गते .........प्रदेशे ,........जनपदे.. ..नगरे......गोत्रोत्पन्नः....श्रीमान.(पितामह)....(पिता..).पुत्रस्य... अहम् .'(स्वयं का नाम)....अद्य  प्रातः कालीन वेलायाम्  सुख शांति समृद्धि हितार्थ ,आत्मकल्याणार्थ ,रोग -शोक निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे।


🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏वास्तु🙏हस्तरेखा🙏ज्योतिष🙏मर्मज्ञ🙏🕉🙏9870692295🙏🙏🙏🙏
🚩 *#राशिफल23 November* 🚩


*मेष राशिफल / Aries horoscope Today:*
भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रूके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।


*वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today:*
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें। यह संसार का नियम है कि जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें, लाभ होगा। यात्रा संभव।


*मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today:*
सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।


*कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today:*
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें। जैसे हैं, वैसे रहने में ही आपका फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।


*सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today:*
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव है।


*कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today:*
कार्य के प्रति आपकी रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।


*तुला राशिफल / Libra Horoscope Today:*
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है। समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।


*वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today:*
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए अध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।


*धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today:*
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।


*मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today:*
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।


*कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today:*
उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।


*मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today:*
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।