आज का पञ्चाङ्ग एव आज का भविष्यफल आचार्य रुपाली के साथ

🌹आपका दिन शुभ  हो 🌹


^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
🔥  21 नवम्बर 2019  🔥


~~~~~~~~~~~~~~~
दिन -----            गुरुवार
तिथि ---             नवमी
नक्षत्र -------        पूर्वा फाल्गुनी
पक्ष ------           कृष्ण
माह-- ---           मार्गशीर्ष
ऋतु --------        हेमन्त
सूर्य दक्षिणायणे,दक्षिण गोले 
विक्रम सम्वत --2076
दयानंदाब्द -- 195.
शक सम्बत --  (सप्तम)
सृष्टि सम्वत--1960853120


🍒 पहला सुख निरोगी काया


अब तिल का तेल खाना आरंभ कर दे


🌹आज का विचार
 
  दुर्जनता   बढ़ती  है कब ?
सज्जनता चुप रहती जब !


🔥
🌹🌹🌹🌹🙏🌹🌹🌹🌹


🏵 हिन्दी संकल्प पाठ 🏵


हे परमात्मन् आपको नमन!!आपकी कृपा से मैं आज एक यज्ञ कर्म को तत्पर हूँ, आज एक ब्रह्म दिवस के दूसरे प्रहर कि जिसमें वैवस्वत मन्वन्तर वर्तमान है,अट्ठाईसवीं चतुर्युगी का कलियुग जिसका प्रथम चरण वर्तमान है,कि जिसका काल अब 5121वर्ष चल रहा है ,सृष्टिसम्वत्सर एक अरब छियानवे करोड़ आठ लाख तिरेपन हजार एक सौ बीसवां वर्ष है,विक्रम सम्बत् दो हजार छियत्तर है,दयानंदाब्द 195वां है👌 सूर्य दक्षिण अयन में दक्षिण गोल में वर्तमान है ,कि ऋतु हेमन्त , मास  मार्गशीर्ष का कृष्ण पक्ष ,तिथि - नवमी ,  नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी ,दिन आज  गुरुवार है ,अंग्रेजी तारीख 21 नवम्बर को भरतखण्ड के आर्यावर्त देश के अंतर्गत, ..प्रदेश के  ....जनपद...के ..ग्राम/शहर...में स्थित (निज घर में,या आर्यसमाज मंदिर में) मैं ...अमुक गोत्र में उत्पन्न, पितामह श्री ....(नाम लें ).के सुपुत्र श्री  .(पिता का नाम लें)उनका पुत्र मैं ...आज सुख ,शान्ति ,समृद्धि के लिए तथा आत्मकल्याण के लिए  प्रातः वेला में यज्ञ का संकल्प लेता हूँ,जिसके निर्देशक /ब्रह्मा के रूप में आप आचार्य..... श्री का वरण करता हूँ!कृपा कर यज्ञ सम्पन्न कराइए🙏


🕉 आज का संकल्प पाठ 🕉
                  


ओं तत्सद्।श्री व्रह्मणो दिवसे द्वितीये प्रहरार्धे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे ,{एक वृन्दषण्णनवतिकोट्याष्टलक्षत्रिपञ्चासत्सहस्र विंश अधिक शततमे मानव सृष्टिसम्वत्सरे}, १९६०८५३१२० सृष्टि सम्वतसरे,२०७६ {षटसप्ततति: उत्तर द्वी सहस्रे वैक्रमाब }, शाके १९४१  दयानंदाब्द(पञ्च नवती उत्तर शततमे) १९५ , रवि दक्षिणायणे, दक्षिण गोले, हेमन्त ऋतौ, मार्गशीर्ष मासे कृष्ण पक्षे ,नवमी तिथि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्रे  गुरुवासरे ,तदनुसार २१ नवम्बर २०१९
जम्बूद्वीपे,  भरतखण्डेआर्यावर्तान्तर्  गते .........प्रदेशे ,........जनपदे.. ..नगरे......गोत्रोत्पन्नः....श्रीमान.(पितामह)....(पिता..).पुत्रस्य... अहम् .'(स्वयं का नाम)....अद्य  प्रातः कालीन वेलायाम्  सुख शांति समृद्धि हितार्थ ,आत्मकल्याणार्थ ,रोग -शोक निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे।


🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏वास्तु🙏हस्तरेखा🙏ज्योतिष🙏विशेषज्ञ🙏🕉🙏🙏9870692295🙏🙏🙏
🚩🙏 *#जय_माता_दी* 🙏🚩
🚩 *#राशिफल 21 November* 🚩


*मेष राशिफल / Aries horoscope Today:*
आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली है। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा वर्ना आगामी जिंदगी भी कठिन हो सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।


*वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today:*
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।


*मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today:*
नये व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।


*कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today:*
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।


*सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today:*
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।


*कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today:*
बीती बातों को भूलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।


*तुला राशिफल / Libra Horoscope Today:*
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।


*वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today:*
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।


*धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today:*
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।


*मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today:*
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं। अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।


*कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today:*
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।


*मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today:*
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़ों से मार्गदर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।