फैजाबाद डिपो नहीं,अब अयोध्या डिपो के नाम से जाना जाएगा बस अड्डा


      आज  से फैजाबाद डिपो का नाम बदल दिया गया है। अब ये फैजाबाद डिपो नहीं बल्कि अयोध्या डिपो के नाम से जाना जाएगा।
      उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर के निर्देश पर फैजाबाद डिपो का नाम बदल कर, अयोध्या डिपो रखा गया है।
    अब वहां की बसों पर अयोध्या डिपो लिखा मिलेगा।
     फैजाबाद का नाम अयोध्या होने के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी डिपो का नाम नहीं बदला गया था। 
   एमडी राजशेखर के निर्देश पर बदला गया नाम। अब सभी बसों पर फैजाबाद डिपो की जगह होगा अयोध्या डिपो। बस अड्डे का भी नाम बदला। फैजाबाद बस स्टॉप की जगह होगा अयोध्या बस स्टॉप।