भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- मान जाएं ममता,नहीं तो चिदंबरम जैसा होगा हश्र


      अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।
    उन्होंने ममता बनर्जी पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी भाषा बदल लें नहीं तो उनका भी हश्र कांग्रेस नेता पी चिदंबरम जैसा होगा।