9,525 ग्राम पंचायतों व 101 क्षेत्र पंचायतों ने मनरेगा में की जमकर मनमानी

9,525 ग्राम पंचायतों व 101 क्षेत्र पंचायतों ने मनरेगा में की जमकर मनमानी
*बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार*
     यूपी की 9,525 ग्राम पंचायतों व 101 क्षेत्र पंचायतों ने मनरेगा में जमकर मनमानी की है। श्रम व सामग्री के अनुपात को नजरअंदाज कर मनरेगा का पैसा खर्च किया गया। कई क्षेत्र व ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। अब इस खुलासे के बाद इस खेल को रोकने के विकल्पों पर माथापच्ची शुरू हो गई है।
    दरअसल, मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों में खर्च की दृष्टि से श्रम व सामग्री का अनुपात 60:40 रखे जाने की व्यवस्था है। मगर, प्रदेश स्तर पर समीक्षा में पता चला कि तमाम क्षेत्र पंचायतों (ब्लॉकों) व ग्राम पंचायतों ने इस मानक को नजरअंदाज कर सामग्री पर ही बड़ी रकम खर्च कर दी।