शिक्षा जगत के अनुस्मारक नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल मिश्रा का निधन


जौनपुर। नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल मिश्र का निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। जनपद के शिक्षा जगत में लोकप्रिय श्री मिश्र विगत एक वर्ष से बोन मैरो कैंसर से पीड़ित थे। पुणे के एक अस्पताल में आज सुबह 5 बजे उनका निधन हुआ। वह अपने पीछे पत्नी पुत्र संतोष मिश्रा सुग्गू सहित 2 पुत्र और 2 पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। 


उनके निधन की खबर मिलते ही जनपद के शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई। माध्यमिक शिक्षक संघ और प्रधानाचार्य परिषद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जनपद के लिए अपूर्णीय नुकसान बताया है।


ख्यातिलब्ध कांग्रेस नेता रहे पूर्व प्रधानाचार्य श्री निवास मिश्र के पुत्र गोपाल मिश्र जनपद में इंटर कॉलेज जासोपुर चकिया में प्रवक्ता रहे थे। बाद में इंटर कालेज हिंदी बघेला  के प्रधानाचार्य बने। उसके बाद उनका चयन प्रधानाचार्य पद पर नगर पालिका इंटर कालेज जौनपुर में हो गया था। विगत 4 वर्ष से वह यहाँ अपनी सेवा दे रहे थे। गद्दीपुर कजगाव जौनपुर के मूल निवासी श्री मिश्र एसएनबी इंटर कालेज गद्दीपुर कजगाव के प्रबंधक भी थे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रहे थे और प्रधानाचार्य परिषद के जिला उपाध्यक्ष वर्तमान में थे। वह जौनपुर शहर में  कलेक्ट्री कचहरी के पास राज कालोनी में रहते थे।


विगत एक वर्ष से वह गम्भीर रूप बीमार थे। उनको बोन मैरो कैंसर था। 6 माह पूर्व पुणे के हृदयनाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। वह स्वस्थ चल रहे थे। 10 दिन पूर्व निमोनिया के चपेट में आने से  स्वास्थ्य पुनः खराब हुआ। परिवार जन उनको पुनः पुणे के हॉस्पिटल में भर्ती किये थे। आज प्रातः 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 


वर्तमान में पुणे में उनका शव है जिसे परिजन जौनपुर लाने की तैयारी कर रहे है। उनके बड़े पुत्र संतोष मिश्रा सुग्गू ने बताया कि अंतिम संस्कार जौनपुर में किया जायेगा।