महराजगंज थानाध्यक्ष ने सचिन सिंह हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार*


     जौनपुर। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महराजगंज ने पुलिस बल के साथ मुखबिरी सूचना पर सचिन सिंह उर्फ कल्लू पुत्र राजेश सिंह नि0 गौरा कलाँ थाना महराजगंज  की तीन अगस्त को रात 11 बजे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था।
    इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ बंटी पुत्र सुनील दुबे नि0 पट्टीदयाल थाना बदलापुर जौनपुर उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। 
   अभियुक्त के पास से हत्या के घटना में प्रयुक्त सफेद स्कार्पियो रजि0 UP 65 Y 3932 को बरामद किया गया।
 पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ढाबा पर वेटर द्वारा हम लोगों को पहले खाना न देकर मृतक पक्ष को खाना परोसा गया।
   जिसको लेकर मृतक सचिन व उसके साथियों से विवाद हुआ। हम सभी लोग शराब के नशे में थे, इसी विवाद में हम लोगों द्वारा सचिन को गोली मारी गई थी।