अपने पैृतक गांव में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी,महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत


     आजमगढ़। बॉलवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद शबाना आजमी रविवार को आजमगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंची। जहां गांव की महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
  इस दौरान मौसमी गीत कजरी सुन कर शबाना काफी खुश हुईं।
 उन्होंने गांव में चलने वाले स्कूल, चिकनकारी और कंप्यूटर सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
    शबाना मुंबई से बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरीं, जहां से वे सड़क मार्ग से मेजवां आईं। उनके साथ नम्रता गोयल भी थी। गांव की बेटी के आने की राह सुबह से ही ग्रामीण देख रहे थे।
  फतेज मंजिल पर महिलाओं ने शबाना व नम्रता को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके साथ ही महिलाओं ने मौसमी गीत कजरी गाना शुरू किया। जिसका शबाना ने काफी देर तक आनंद उठाया।