जौनपुर में एक लाख की शराब के साथ गिरफ्तार

जौनपुर में एक लाख की शराब के साथ गिरफ्तार*


जौनपुर। चन्दवक थाने की पुलिस द्वारा 16 पेटी में 744 शीशी अवैध  शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत एक लाख बतायी गयी है।
पुलिस के अनुसार  संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध शराब बरामदगी के अभियान के तहतो थाना चन्दवक पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेश सिंह पुत्र स्व0 शेरबहादुर सिंह नि0 बोड़सर खुर्द थाना चन्दवक जौनपुर के घर से अवैध देशी शराब कुल 744 शीशी  की बरामदगी किया गया।
मौके से अभियुक्त अपने स्कार्पियो वाहन से भागने मे सफल रहा। अभियुक्त के खिलाफ चन्दवक थाने में सात मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में ओम नारायण सिंह थानाध्यक्ष चन्दवक व उपनिरीक्षक सुदर्शन यादव तथा अन्य सहयोगी रहे।