सोनभद्र - नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने इनामी सुक्का समेत 6 को किया गिरफ्तार
 

   सोनभद्र से सटे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार की रात जन चौपाल लगाकर नक्सलियों ने मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। 

 इसकी जानकारी होते ही बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया।

  पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली कुंजमा सुक्का समेत छह को गिरफ्तार कर लिया है।

   बचने के चक्कर में नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं।

  इसका इनपुट मिलते ही पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने सीमाओं को सीआरपीएफ के हवाले कर दिया। 

 जंगलों में कांबिंग की जा रही है।

  खुफिया सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकमा जिले के कोटा थाना क्षेत्र के किंदेरपाड़ गांव के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली कुंजमा सुक्का, वेक्को राजा, मुचाकी आत्या, कुदमा पोमा, मांडवी लच्छू और मांडवी गंगा को गिरफ्तार कर लिया है।