प्लास्टिक जैसी त्वचा वाली बच्ची का हुआ जन्म,डॉक्टर भी देखकर हैरान

बहराइच : प्लास्टिक जैसी त्वचा वाली बच्ची का हुआ जन्म,डॉक्टर भी देखकर हैरान
खुटेहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार देर शाम एक महिला ने प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया।
जन्म के बाद नवजात के रोने पर भी उसके शरीर की खाल फट रही थी।
यह देख डॉक्टर हतप्रभ रह गए। साथ ही नवजात के प्लास्टिक बेबी होने की पुष्टि की। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन परिवारीजन नवजात व प्रसूता को लेकर घर चले गए।
हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत गोड़हिया गांव निवासी गीता (21) पत्नी ननके चौहान को दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
परिवारीजनों ने पहले घर पर प्रसव कराने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर वाहन से शाम 5:45 बजे गीता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना ले गए।