गंभीर ने कहा- आरोप साबित हुए तो 😲सरेआम लगा लूंगा👊 फांसी

👉गंभीर ने कहा- आरोप साबित हुए तो 😲सरेआम लगा लूंगा👊 फांसी


लोकसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम जाएगा। दिल्ली में सभी सात सीटों पर छठे चरण में मतदान होना है। लेकिन दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार गौतम गंभीर अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) पर हमलावर हो गए हैं। शुक्रवार को केजरीवाल को तीसरी चुनौती देते हुए गंभीर ने कहा कि, अगर मेरे ऊपर लगे आरोप साबित होते हैं तो मैं जनता के बीच फांसी पर लटक जाऊंगा।


 


पर्चा विवाद पर शुक्रवार को गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, चैलेंज नंबर तीन- अरविंद केजरीवाल और आप को, यदि वह साबित कर देते हैं कि इस आपत्तिजनक पर्चे से मेरा कोई लेना-देना है तो मैं खुद को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दूंगा और अगर नहीं तो अरविंद केजरीवाल को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।


स्वीकार करोगे? बता दें कि, आतिशी ने गौतम गंभीर पर उनके आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया था। गुरुवार को वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक हो गईं। इस दौरान सिसोदिया ने दावा किया कि गंभीर ने आतिशी के खिलाफ न्यूज पेपर के साथ अभद्र टिप्पणी वाले पर्चे बंटवाए।


अपने ऊपर आरोप लगने के बाद से गंभीर काफी आक्रामक हो गए हैं।वह सीधे अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल रहे हैं। गंभीर ने इससे पहले कहा था कि आज अच्छे लोग राजनीति में नहीं आना चाहते हैं, क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों के सामने खड़े नहीं होना चाहते हैं। केजरीवाल लगातार घटिया मानसिकता की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बीच गंभीर का कई क्रिकेटरों ने बचाव किया है।


👍