रामी मालेक को फिल्म 'बोहेमियन रैपसोडी' के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अकेडमी अवॉर्ड

मनोरंजन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस अवार्ड्स शो ऑस्कर 2019 का आज 91वां संस्करण शुरू हो चुका है।


मनोरंजन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस अवार्ड्स शो ऑस्कर 2019 का आज 91वां संस्करण शुरू हो चुका है। इस अवार्ड्स का ऑफिशियल नाम 'एकेडमी अवॉर्ड्स' है। इसे ऑस्कर अवार्ड भी कहा जाता है। जो भी इस शो के दौरान जो भी अवार्ड्स मिलते हैं वह गोल्डन कलर का स्टैचू होता है। ऑस्कर अवॉर्ड्स लॉस एंजलिस हॉलीवुड के डॉलबी थिएटर में आयोजित हो रहा है। फिलहाल रेड कार्पेट शुरू हो चुका है इसके बाद ऑस्कर अवॉर्ड प्रसारित किए जाएंगे। भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स आप स्टार मूवीज चैनल में देख सकते हैं।


ये भारतीय फिल्म हुई है नॉमिनेट 


भारत की तरफ से विदेश भाषा की कैटेगरी में इस बार फिल्म विलेज रॉकस्टार को भेजा गया था। हालांकि, ये फिल्म अब रेस से बाहर हो चुकी है। ये असमी भाषा की फिल्म है। फिल्म का निर्देशन और लेखन रीमा दास ने किया है। फिल्म 10 साल की एक गरीब लड़की धुनू की कहानी है। धनु रॉक बैंड बनाना चाहती हैं। हालांकि, इस दौरान गांव में बाढ़ आ जाती है। ऐसे में उसकी प्राथमिकताएं बदल जाती है। तो चलिए आपको सीधे ऑस्कर रेड कारपेट और अवार्ड सेरेमनी में ले चलते हैं।09.16am: रामी मालेक को बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। यह पुरस्कार उन्हें फिल्म बोहेमियन रैपसोडी ​के लिए मिला।