मुरहू के जंगल में मिली पीएलएफआई कमांडर जीदन गुड़िया की गन फैक्ट्री

मुरहू के जंगल में मिली पीएलएफआई 👮कमांडर जीदन गुड़िया की गन🔫 फैक्ट्री*


झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मुरहू के जंगल में एक अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। बताया जाता है कि फैक्ट्री नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के सब जोनल कमांडर जीदन गुड़िया की देखरेख में चलता था। फैक्ट्री से पुलिस को कई हथियार मिले हैं।


यहां से बरामद सामानों में अर्धनिर्मित पिस्टल, जेनरेटर और हथियार बनाने के औजार शामिल हैं। पुलिस की मानें, तो बंकर में स्थित इस फैक्ट्री में बने हथियारों का इस्तेमाल खूंटी जिला के नक्सली खुद करते थे। आसपास के नक्सलियों को भी यहां बने हथियारों की आपूर्ति की जाती थी।


पुलिस ने बताया कि खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के कंकुसी जंगल में जमीन के अंदर यह गन फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री का उद्भेदन होने के बाद पुलिस ने हथियार निर्माण के लिए बने बंकर को नष्ट कर दिया। पुलिस की मानें, तो उग्रवादी इस फैक्ट्री में पिस्टल और छोटे हथियार बनाते थे। खूंटी पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।