मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, एलटीसी के तहत मिलेंगे ये बड़े फायदे

  मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी🎉 बड़ी सौगात, एलटीसी के तहत मिलेंगे ये बड़े 👌फायदे


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के मिलने वाले एलटीसी का दायरा बढ़ा दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र कुमार ने एक प्रश्न के जवाब में राज्यसभा को बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को अब घर जाने या फिर पूर्वोत्तर क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर और अंडमान निकोबार में ऑल इंडिया एलटीसी ट्रैवल के लिए सभी एयरलाइन्स कंपनियों के टिकट का लाभ पा सकेंगे। इसमें निजी एयरलाइन भी शामिल होंगी। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के तहत सिर्फ सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया के विमान का टिकट मिलता है।


जितेंद्र कुमार ने राज्यसभा को बताया कि केंद्रीय कर्मियों कुछ ही परिस्थियों में निजी एयरलाइन्स में ड्यूटी से घर या अन्य जगहों पर जाने के लिए एलटीसी के तहत निजी एयरलाइन्स से जाने की अनुमित होगी। कर्मचारियों को यह लाभ सेंट्रल सिविस सर्विसस की एलटीसी नियमावली, 1988 में कुछ ढील दिए जाने पर मिलेगी।


हालांकि आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, अभी एलटीसी के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को निजी विमानों से यात्रा करने की अनुमति से संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं जुड़ा है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह जानना आवश्यक है कि उन्हें 7th Pay Commission के तहत एलटीसी में कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।


गौरतलब हो की केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा ड्यूटी से घर जाने या फिर देश में घूमने के लिए दी जाती है, जिसका खर्च सरकार उठाती है। केंद्रीय कर्मचारियों को 4 साल की अवधि में दो बार घर जाने के लिए छुट्टी मिलती है। वहीं वे एक बार भारत भ्रमण पर भी जा सकते हैं।


हालांकि, शुरुआती 2-4 साल की अवधि में 3 बार घर जाने के लिए और एक बार भारत भ्रमण के लिए छुट्टी मिलती है। खबरों के मुताबिक, उन केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ नहीं दिया जाता है, जिनकी पति-पत्नी भारतीय रेल में कार्यरत होते हैं। वहीं आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने एलटीसी के तहत विदेशी यात्रायों को शामिल करने के लिए कहा था।