कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सर तीसरी बार सजा राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद का ताज

      कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रविवार को दिल्ली में हुए चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत एकमुश्त वोट पाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके लगातार कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर उनके पैतृक गांव विश्नोहरपुर और नंदिनीनगर के प्रशिक्षण केन्द्र में जश्न का माहौल रहा। वे लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। 



    जानकारी के अनुसार कुश्ती संघ मे सांसद का प्रवेश वर्ष 2004 में कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष के तौर पर हुआ था। 2004 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का ताज मिला। इसके बाद 2011 में राष्ट्रीय अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई और तभी से निरन्तर वे इस पद पर चुने आ रहे हैं। संघ के अनुसार प्रत्येक चार वर्ष के अन्तराल में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वर्ष 2015 में भी सासंद श्री सिंह ने जीत दर्ज की थी। रविवार को हुए चुनाव में निर्विरोध जीत हासिल कर शानदार ढंग से उन्होंने इस पद पर हैट्रिक लगाकर कुश्ती संघ के इतिहास मे एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है


भारतीय कुश्ती में श्री सिंह के सराहनीय योगदान को देखते हुए कुश्ती की वैश्विक संस्था युनाइटेड रेसलिंग वर्ल्ड द्वारा 2015 में उन्हें एशियन वाइस प्रेसिडेंट के पद से नवाजा गया है। उनके तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक प्रतीक सिंह, प्रमुख और प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह, चेयरमैन डा. सत्येंद्र सिंह, प्रशासक राम कृपाल सिंह, नियन्ता डा. देवानंद तिवारी, प्राचार्य डा. अजय मिश्रा,  कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र के मैनेजर डा. रजनीश पाण्डेय, कोच प्रेमचंद यादव, सुभाष भारद्वाज, श्याम बुड़की, पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, छोटकऊ सिंह, रंजीत सिंह, सोनू सिंह, कक्के पाण्डेय समेत कुश्ती हाल के सैकड़ों महिला और पुरुष पहलवानों ने हर्ष जताया है। सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने बताया कि शीघ्र ही गोण्डा आगमन पर भव्य स्वागत होगा। झंझरी ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा, अल्प संख्यक मोर्चे के महामंत्री इमरान खान ने भी खुशी जताई है।