जाने आचार्य रुपाली सक्सेना से की आज क्या कहती है आपकी किस्मत !पंचांग एव राशिफल

 



आज का पंचांग, 14 फरवरी गुरुवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से वैधृति नाम का अशुभ योग बन रहा है। वहीं रोहिणी नक्षत्र के कारण उत्पात नाम का एक और अशुभ योग बन रहा है। आज आप कोई शुभ काम करने की साेच रहे हैं तो इससे पहले यहां देखकर आप शुभ-अशुभ समय के बारे में जान सकते हैं। आज राहुकाल 13:56 PM से 15:20 PM तक रहेगा इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। वहीं आज अभीजित मुहूर्त 11:42 AM से 12:22 PM तक रहेगा।


आचार्य रुपाली सक्सेना(ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
9870692295


मेष


 




पॉजिटिव - आज आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। आप एक्स्ट्रा इनकम की कोशिश कर सकते हैं। आपको नई नौकरी की बात भी पता चल सकती है। आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। अपने मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। आप सारा काम बिना थके निपटा लेंगे।  शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा।


नेगेटिव - दिन भर व्यस्तता रहेगी। इससे थोड़ी देर आपका मूड जरूर खराब हो सकता है। कोई रिश्तेदार या आपके साथ काम करने वाला व्यक्ति आपके विचारों का विरोध भी कर सकता है। आज ज्यादातर समय घर से बाहर ही बीतेगा। आपको पैसों और इज्जत से जुड़ी किसी बात की टेंशन हो सकती है।

लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला हो सकता है। किसी से कर्ज भी लेना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक है।
हेल्थ - आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। बदहजमी हो सकती है

 

वृष


 




पॉजिटिव - आज परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती है। काम में आपका मन लगेगा। सुख मिल सकता है। नौकरी में मनचाही स्थिति बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। मनचाहे काम पूरे करने में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन सफलता मिलने के भी योग हैं। आज आप किसी साथी, अनजान व्यक्ति या किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या आज निपट सकती है। 

नेगेटिव - दूसरों के कामों में समय निकलेगा। खर्चा भी बढ़ सकता है। आज अपने मन को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें, नहीं तो किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। मन एकाग्र करें। थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ सकता है।  

लव- पार्टनर के साथ कहीं जाने का मूड बनेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें।  दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
करियर- नौकरी में मनचाहे हालात बन सकते हैं। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। समय भी अच्छा है।
हेल्थ-  सिरदर्द हो सकता है। इनडाइजेशन और पेट दर्द होने की भी संभावना बन रही है।



मिथुन


 




 पॉजिटिव - आज आपके मन का बोझ कम हो सकता है। किसी विवादास्पद बातचीत और ऐसी ही स्थितियों में फंसने आप बच जाएंगे। अपने रोजमर्रा के काम पर पूरा ध्यान दें। मेहनत करते रहें। दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव अचानक पड़ जाएगा। आप जिससे भी मिलेंगे, वह आपकी तरफ आकर्षित होगा। रोमांस के लिए, पार्टनर के साथ बिताने के लिए बहुत अच्छा समय है। 

 

नेगेटिव - आज गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो काम आपको नियमित तौर पर शौक जैसे लगते थे, वे ही आज किसी बोझ की तरह लग सकते हैं। आप नियमित तौर पर संतान को जो समय दे पाते थे, उसमें बदलाव हो सकता है। खर्च सहित किसी मामले में अति न करें। आज आपका खर्चा बढ़ सकता है। कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिनका कोई समाधान नहीं निकल पाएगा। आज आप दुश्मनों से सावधान रहें।

लव लाइफ - जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। शांति और धैर्य रखें। 
करियर- निवेश में सावधानी रखें। आज खर्चा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
हेल्थ - सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। आपकी सेहत कमजोर हो सकती है।



कर्क


 




पॉजिटिव - आपके लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आज आपको पैसों का फायदा भी मिल जाएगा। आप जो भी अच्छा काम करेंगे उसका असर लोगों पर पड़ेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। किसी धर्मस्थल की यात्रा भी हो सकती है। आप दूसरों की मदद करेंगे। बिजनेस और नौकरी में आप का काम अच्छा रहेगा। आपके काम की तारीफ हो सकती है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपको सम्मान मिलेगा। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।

नेगेटिव- आज अजीब और तनावपूर्ण स्थिति भी बन सकती है। ऐसी स्थितियों से सावधानी और समझदारी से ही निपटें। कामकाज में आपका मन कम ही लगेगा। कुछ कठिन स्थितियां भी आज बन सकती हैं। आज आपका कोई झूठ भी पकड़ा जा सकता है।

लव- आज लव प्रपोजल देने का मन है, तो दे दें। हिचकिचाएं नहीं। आपका समय अच्छा है।
करियर- व्यापार एवं नौकरी में तारीफ, पैसा और उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स आपसे खुश रहेंगे। आज आप आसानी से सफल भी हो जाएंगे। कुछ स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। 
हेल्थ- जोड़ों का दर्द हो सकता है।



सिंह


 




पॉजिटिव - गोचर कुंडली का चंद्रमा आपके कर्म भाव में रहेगा। इससे आपको कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सहयोग मिल सकता है। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ऑफिस में विपरीत लिंग वालों से सहयोग मिलेगा। लोगों से मेलजोल में आप बहुत सफल और सक्रिय रहेंगे। दिन में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको मदद मिल सकती है। फायदे के अच्छे मौके भी आपको मिलेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कार्य समय से पूरे होंगे। 

नेगेटिव - आज जो चीज आपके लिए बहुत अच्छी है, वह जरूरी नहीं कि दूसरों के लिए भी अच्छी हो। आपको चुनौती मिल सकती है। ऑफिस में किसी भी संवेदनशील मसले पर बहस हो सकती है। विवाद होने की भी संभावना है।  सावधान रहें। निवेश करने के पहले बहुत गौर से देख लें, नए सिरे से बजट बनाना पड़ सकता है। थोड़ी बहुत परेशानी भी होने की संभावना है।

लव लाइफ - प्रेम जताने में सितारे आपका साथ देंगे। पति-पत्नी में रिश्ते गहरे होंगे।
करियर- निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। थोड़ा सावधान रहें। विद्यार्थी और ज्यादा मेहनत करें, निराश न हों। अभी समय सामान्य है।
हेल्थ -  आज आप अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। 



कन्या


 




पॉजिटिव - गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। आज आप ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके करियर, पैसे और प्रतिष्ठा के लिए खास हो सकता है। कारोबार और नौकरी में लोगों पर आपका प्रभाव जमेगा। दाम्पत्य जीवन में आपका सुख बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम आज बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और सोचे हुए काम समय से पूरे हो सकते हैं।


नेगेटिव - आज आप जोश में आकर खर्चा करने से बचें। आप किसी महंगी खरीददारी या मौज-मस्ती में अपनी कई महीनों की बचत खर्च कर सकते हैं। आज कई लोगों की निगाहें आप पर हैं, आपको अपनी प्रतिष्ठा बचाने के मामलों पर ध्यान देना चाहिए। पैसों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।  

 

लव- दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का भी मौका भी आपको मिल सकता है।
करियर- आज कार्यस्थल पर सफलता तो मिलेगी, लेकिन विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम और घूमने में ज्यादा रहेगा।
हेल्थ- सेहत के मामले में समय सामान्य है, लेकिन मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।



तुला


 




पॉजिटिव - आप खुद पर भावनात्मक कमजोरी हावी न होने दें। आपके लिए दिन उतना खराब नहीं है, जितना आपको डर लग रहा है। आपकी ऊर्जा का स्तर आज अच्छा रहेगा। कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं और आपकी बातों में रुचि लेंगे। बहुत से लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे। आप कहीं घूमने जाने या कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ अच्छे और अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। 


नेगेटिव - रोजमर्रा के कामों में आपका मन कम ही लगेगा। कोई जमीन-जायदाद संबंधी जरूरी फैसले न लें तो ही बेहतर है। आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। घर-परिवार, ऑफिस और पैसों से जुड़ी टेंशन हो सकती है। बेकार की बातों में समय खराब न करें। तय समय पर काम पूरे न होने से आपकी परेशानियां बढ़ने के योग हैं। सावधान रहें।

लव लाइफ - पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ  के लिए भी समय ठीक कहा जा सकता है।
करियर- आज आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। व्यापारियों को सामान्य फायदा होने के योग बन रहे हैं। करियर के लिए यह समय ठीक है। मेहनत करते रहें। 

हेल्थ - माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नियमित चेकअप करवाते रहें।



तुला


 




पॉजिटिव - आप खुद पर भावनात्मक कमजोरी हावी न होने दें। आपके लिए दिन उतना खराब नहीं है, जितना आपको डर लग रहा है। आपकी ऊर्जा का स्तर आज अच्छा रहेगा। कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं और आपकी बातों में रुचि लेंगे। बहुत से लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे। आप कहीं घूमने जाने या कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ अच्छे और अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। 


नेगेटिव - रोजमर्रा के कामों में आपका मन कम ही लगेगा। कोई जमीन-जायदाद संबंधी जरूरी फैसले न लें तो ही बेहतर है। आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। घर-परिवार, ऑफिस और पैसों से जुड़ी टेंशन हो सकती है। बेकार की बातों में समय खराब न करें। तय समय पर काम पूरे न होने से आपकी परेशानियां बढ़ने के योग हैं। सावधान रहें।

लव लाइफ - पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ  के लिए भी समय ठीक कहा जा सकता है।
करियर- आज आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। व्यापारियों को सामान्य फायदा होने के योग बन रहे हैं। करियर के लिए यह समय ठीक है। मेहनत करते रहें। 

हेल्थ - माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नियमित चेकअप करवाते रहें।



वृश्चिक


 




पॉजिटिव - यात्रा की योजना बन सकती है। चंद्रमा का गोचर कुंडली के सातवें भाव में होना आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आप खर्चों में कुछ कटौती कर सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज भी पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती रहेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप अपना काम चुपचाप करें तो सफल हो जाएंगे, पार्टनर से शैय्या सुख भी मिल सकता हैं। आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती हैं।

नेगेटिव - खर्च या निवेश सोच समझ कर ही करें। मन में पैसों को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन ज्यादा सक्रिय हुए, तो दखलंदाजी करने वालों की कमी नहीं है। आपको सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। ध्यान रहें जोश और होश के संतुलन की आपको बहुत जरूरत है। लगातार मिलने वाली सफलता का सिलसिला आज टूट भी सकता हैं। आप जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचें।   

लव- अविवाहित लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। कोई लव प्रपोजल भी आज आपको मिल सकता है।
करियर- ऑफिस में अपने अच्छे व्यवहार से आप अपने काम निकाल सकते हैं। टेक्निकल विषयों के स्टूडेंट सफल हो सकते हैं। डिजाइनिंग करने वालों को मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- पेट के रोग और मानसिक तनाव बढ़ने के योग बन रहे हैं।



धनु


 




पॉजिटिव - आपको आने वाले दिनों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आप नौकरी बदलने के मूड में हैं या रोजगार की तलाश में हैं, तो आपको कई ऑफर मिल सकते हैं।  बिजनेस में छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। फायदे के मौके आज आपको मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। अाज महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपने आलोचकों को अच्छा जवाब देंगे। दूसरों के साथ व्यवहार और संबंधों में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी और बहुत अच्छा समय भी बीतेगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संतान और पढ़ाई लिखाई के मामलों पर ध्यान देंगे। 

नेगेटिव - दुश्मनों से बचकर रहना होगा। आज सही और गलत की उधेड़बुन दिमाग में  रहेगी। इससे आपका समय खराब हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ किसी तरह का विवाद होने की संभावना है। विवाद न हो तो मतभेद भ्भवना है। आपको अपनी बचत में से कुछ पैसा निकालना पड़ सकता है। आप बेकार कामों में काफी समय खराब कर सकते हैं। 

लव लाइफ - लव लाइफ में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। विवाह की बातचीत टाल दें। अविवाहित प्रेमियों के लिए समय ठीक है। 
करियर- व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आपको फायदा हो सकता है। करियर पर ध्यान रखें और अपने विवेक से ही फैसला करें। 
हेल्थ - लापरवाही न करें। पेट भी खराब हो सकता है। 



मकर


 




पॉजिटिव - आज आपको रोजमर्रा के काम से फायदा हो सकता है। रुके हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर से मदद मिल सकती है। पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपको मेहनत का तो पुरस्कार मिलेगा ही, किस्मत भी आपका साथ देगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आप काफी व्यस्त रहेंगे। कई तरह के काम आपको संभालने होंगे। घर-परिवार की जरूरतों का सामान खरीद सकते हैं।  



नेगेटिव - आपकी किसी हरकत या बात से जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। सावधान रहें। यात्रा और बाकी गैर जरूरी कामों में भी समय निकल सकता है। ऐसे कामों को टाल सके तो टाल दें। आज घर या कार्यस्थल पर किसी बात से आपका मूड खराब हो सकता है। पुरानी अनचाही बातें आपका मूड बार-बार खराब कर सकती है।


लव- पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। लव लाइफ मेंं मजबूती आ सकती है।

करियर- नौकरी-धंधा बदलने का मन है, तो रुक जाएं। बिगड़ी परिस्थिति को कुछ समय के लिए भूल ही जाएं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। बदन दर्द हो सकता है। आंखें या सिर दर्द के भी योग बन रहे हैं।



कुंभ


 




पॉजिटिव - आज आप समय से काम निपटा लेंगे। खासतौर पर रिश्तों के क्षेत्र में, बातचीत में स्पष्टता रखना और सही समय पर सही बात कर लेना आपके लिए खास रहेगा। प्रेम जताने में संकोच न करें। रचनात्मक कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। माता से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। सहयोग मिलेगा। कानूनी कामकाज में कोई बड़ा बदलाव न करें तो अच्छा है। अपने मन की बात प्रेमी से कह सकते हैं। आप नया फोन या कम्प्यूटर खरीद सकते हैं या ऐसा मन बना  सकते हैं। जो मशीन आपके पास पहले से हैं उसे सुधरवा सकते हैं। यही स्थिति आपके व्हीकल के साथ भी हो सकती है।  

नेगेटिव - आज गोचर कुंडली में चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा तो आपके लिए ठीक नहीं है। नौकरी और कारोबार से जुड़ी कोई गलती उजागर हो सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। रुकावटें और मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। हर परेशानी आपको उलझा सकती है। अपने काम से आप संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। खुद के काम में कुछ न कुछ कमी भी निकाल लेंगे। आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। 

 

लव लाइफ- प्रेम संबंधों को नई दिशा मिलेगी। नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है।
करियर- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय सामान्य है। सोच-समझकर निवेश करें। जमीन से लाभ होगा। समय सामान्य है। जॉब के लिए तैयारी करते रहें। पढ़ाई में मन लगेगा।
हेल्थ - एसिडिटी हो सकती है। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। 



मीन


 




 पॉजिटिव - आज गोचर कुंडली के तीसरे भाव का चंद्रमा आपके लिए शुभ है। पैसों से जुड़ी योजना सफल हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में जो मेहनत आज करेंगे उसका अच्छा असर आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज आपके खर्च से परिवार की जरूरतें पूरी हो सकती है। आपको खुशी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपको पूरा ध्यान घर-परिवार की जरूरतों पर लगाना होगा।  

नेगेटिव - आज वह दिन है, जब आप बहुत सारे लोगों और बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ व्यस्त हो सकते हैं। आपका मन काम में नहीं लग सकेगा। आज आप खुद के साथ जबरदस्ती भी कर सकते हैं। घर और ऑफिस पर, जहां तक हो सके, शांत रहें, बहस में न पड़ें।  

लव- आज आप पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
करियर- व्यवसाय एवं नौकरी में सफलता का योग है, लेकिन मेहनत करें तो धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती है।


































Powered by