इनका पारिवारिक उत्तरदायित्व होगा पूरा, उलझा हुआ कार्य सुलझेगा.....जानें अपने राशिफल के बारे में

आज का भविष्यफल जानिये आचार्य रुपाली सक्सेना से- शुक्रवार का राशिफल, गुरु के नक्षत्र में चंद्रमा होने से 7 राशियों के लिए है डबल फायदे वाला दिन


 आचार्य रुपाली सक्सेना(ज्योतिष एव हस्तरेखा विशेषज्ञ9870692295


ग्रहों की चाल / आज का पंचांग, 8 फरवरी, शुक्रवार के मुहूर्त, हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दिन के शुभ-अशुभ समय और राहुकाल


  आज का पंचांग, 8 फरवरी शुक्रवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से शिव और सिद्ध नाम के शुभ योग बन रहे हैं। वहीं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। आज आप कोई शुभ काम करने की साेच रहे हैं तो इससे पहले यहां देखकर आप शुभ-अशुभ समय के बारे में जान सकते हैं। आज राहुकाल 11:17 AM से 12:37 PM तक रहेगा इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। वहीं आज शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त 11:48 AM से 12:22 PM तक रहेगा।

































































सूर्योदय07:13 AM
सूर्यास्त

05:59 PM


चन्द्रोदय09:12 AM
चन्द्रास्त09:10 PM
पक्षशुक्ल
तिथिचतुर्थी
नक्षत्रपूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशिमकर
चंद्र राशिमीन राशि में
राहुकाल11:17 AM से 12:37 PM (राहुकाल में कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है)
अभिजीत मुहूर्त 11:48 AM से 12:22 PM तक
द्रिक अयनउत्तरायण
द्रिक ऋतुशिशिर
वैदिक अयनदक्षिणायण
वैदिक ऋतुहेमन्त

मेष




पॉजिटिव -  आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा हो सकती है। काम भी बहुत रहेगा। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। लोग आपकी मेहनत से कुछ सीखेंगे। निपट चुके काम एक बार चेक कर लें। अच्छा रहेगा।


नेगेटिव - थकान भी हो सकती है। खर्चा बढ़ने के योग हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। किसी से विवाद और मतभेद हो सकते हैं। खर्चा और फालतू दौड़-भाग हो सकती है। धन हानि भी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में आपको संभलकर रहना होगा।

 

क्या करें - किन्नरों को इलाइची पाउडर खिलाएं।

लव- पार्टनर से किसी न किसी तरह फायदा मिलेगा। सुख और प्रेम मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर-  विपरीत लिंग वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है। बकाया काम आज निपट सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। मेहनत, थकान और नींद के कारण अन्य कामकाज पर असर पड़ेगा।



वृष


 




पॉजिटिव - आज आपको रोजमर्रा के कामों से भी फायदा मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद का कोई बड़ा काम निपट सकता है, ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस या बिजनेस में कोई नई पहल आप कर सकते हैं। करियर और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है।  पुराने कामों का कोई खास फायदा भी आपको मिल सकता है।  कानूनी मामले सुलझ जाएंगे।  अाज आप जो भी सोचेंगे, जो करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा परिणाम भी मिल सकता है। आप सही समय पर सही निवेश कर सकते हैं। साझेदार से फायदा हो सकता है। 

नेगेटिव - मन में उथल-पुथल हो सकती है। न चाहते हुए भी ज्यादा खर्चा हो सकता है। साथ के कुछ लोगों से अनबन होने के योग बन रहे हैं। किसी मामले को लेकर विवाद भी होने की संभावना है। 

क्या करें - पीने के पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।

लव- पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझें। पार्टनर से कोई बात छुपाएं नहीं।
करियर-  कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे  हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

 

हेल्थ- सेहत के मामले में दिन ठीक है।



मिथुन


 




पॉजिटिव - सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। बिल और देनदारियां भी आप चुका सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली कर सकते हैं। दिन आपके फेवर में हो सकता है। कार्यक्षेत्र या ऑफिस से जुड़ी योजनाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसलों से बड़ा फायदा हो सकता है। आज कुछ घटनाएं भी अचानक हो सकती हैं। 

नेगेटिव -  मिथुन राशि वाले लोग अपनी ही बात या प्लानिंग में उलझ सकते हैं। किसी के लिए जलन का भाव भी आपके मन में हो सकता है। अपोजिट जेंडर पर भी खर्चा ज्यादा होने की संभावना है। समय खराब हो सकता है।

क्या करें - चंदन का तिलक लगाएं।

लव- प्रेमी जोड़े आज अपना दिन सुख और प्रेम से बिताएं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
करियर- आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। 

 

हेल्थ- थकान और आलस्य बढ़ेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।



कर्क


 




पॉजिटिव - आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें आपके सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में फायदा देंगी। सितारे आपके सोचे हुए काम पूरे करवा देंगे। अचानक कोई अच्छी खबर या संकेत से आप खुश हो सकते हैं। इससे आपको ताकत मिलेगी। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई बीमारी है, तो वह ठीक भी हो सकती है। किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। 

नेगेटिव - पिछले कुछ दिनों से जो प्लानिंग आपके दिमाग में है उस पर काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। किसी से जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से आपको ही उल्टा नुकसान हो सकता है।

क्या करें - गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

लव- पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अच्छी बातें हो सकती हैं। एक दूसरे से कुछ वादे भी आप करेंगे।
करियर-  काम में मन लगेगा। धन लाभ होने के योग हैं। छुट्टी मनाना आपके लिए बेहतर है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी। थोड़े परेशान भी रहेंगे।

 

हेल्थ- पुराने रोग खत्म हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।



सिंह


 




पॉजिटिव -  आपको कोई खास काम निपटाने पर शांति मिलेगी। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। साथ के कुछ लोगों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित अनुभवी की सलाह ले लें। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। कहीं सें आपको कुछ निवेश की सलाह भी मिल सकती है। 

नेगेटिव - आज आपको सावधान रहना चाहिए। किसी नकारात्मक बात से उलझ सकते हैं। आंतरिक द्वंद से भी परेशान हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं। किसी भी नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। जो गलती आपसे पहले हो चुकी है उसका नतीजा आपको मिल सकता है। निवेश को लेकर सावधान ही रहें। आज पैसा न फंसाएं।

क्या करें - पानी की टंकी में सफेद फूल डालें।

लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पार्टनर आपकी कोई बात नहीं मानेगा तो अनबन भी हो सकती है।
करियर-  अचानक धन हानि के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे काम करने से आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भी किसी का सहयोग नहीं मिल पाएगा। फालतू कामों में भी समय निकल सकता है। 

 

हेल्थ- पेट की तकलीफ से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।



कन्या


 




पॉजिटिव - अचानक आपके मन में कोई बात आ सकती है। उससे ही आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म हो सकती है। रूटीन कामों से धन लाभ और फायदा हो सकता है। जिनसे आपको बड़ा फायदा मिल जाएगा। आपको मेहनत करने पर मजा आएगा। जिसके नतीजे भी आपके फेवर में रहेंगे। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा हो सकता है। 

नेगेटिव - मन में हल्की बेचैनी हो सकती है। घर और ऑफिस दोनों जगह परेशानी वाला माहौल हो सकता है। सावधान रहें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी भी सामने आ सकती है। आप पैसा भी चूका सकते हैं। दोस्तों या मेहमानों पर खर्चा हो सकता है।

क्या करें - हनुमान जी को पान चढ़ाएं।

लव- प्यार के मामलों में अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम प्रस्ताव भी मिलेंगे। विपरीत लिंग के अविवाहित लोगों से संबंध अच्छे बनेंगे।
करियर- कोई विवाद भी हो सकता है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी।

 

हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। परहेज रखें। दवाईयां समय पर लें।



तुला


 




पॉजिटिव - आज कहीं कोई निवेश, एक्स्ट्रा इनकम या किसी से बकाया पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ हो सकता है। आप बहुत मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। आज आप जोश में रहेंगे और अपनी बुद्धि भी उपयोग करेंगे। प्रेम के मामलों में आप बहुत भाग्यशाली हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग हैं। कुछ विवाहित लोग भी साथ मे समय बीताएंगे। 


नेगेटिव - गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से आपको पुराने दुश्मन परेशान कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहें। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर करेंगे तो इसमें आपका ही नुकसान हो सकता है। 

क्या करें - विष्णु मंदिर में इत्र चढ़ाएं।

लव- पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। दिन का कुछ समय प्यार से बीतेगा।
करियर-  कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज में दौड़-धूप हो सकती है। किसी खास काम को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

 

हेल्थ- कमर और बदन दर्द हो सकता है। सावधान रहें



धनु


 




पॉजिटिव - पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। आप कोई ऐसी नई बात सीख सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी। आप अपनी मानसिक अस्थिरता दूर करने की कोशिश करेंगे और बहुत हद तक इसमें सफल भी हो जाएंगे। अपने काम समय पर करने की कोशिश करेंगे। 


नेगेटिव - नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन भी महसूस हो सकता है। आपको सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आप जिद्दी हो सकते हैं। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान हो सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है। आज गोचर कुंडली में चौथे भाव का चंद्रमा होने से नया काम करने से बचें। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी।  

 

क्या करें - बड़ के पत्तों पर राम लिखकर हनुमान जी को चढ़ाएं।

लव - आज आप प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
करियर -  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें।

 

हेल्थ - नींद की कमी और बदन दर्द हो सकता है। थकान भी रहेगी।



मकर


 




पॉजिटिव -  पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। खुद पर ध्यान देंगे। जरूरत की चीजों पर पैसा खर्चा हो सकता है। आप कामकाज में एक्टिव रहेंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे हो सकते हैं। अचानक यात्रा हो सकती है। दोस्तों से भी सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से दोस्ती होगी। प्रोफेशनल रिलेशन मजबूत हो सकते हैं। आज आप किसी तरह का नशा छोड़ने का मन भी बना सकते हैं। भागीदारी में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं।  

नेगेटिव - परिवार या रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड भी खराब हो सकता है। कुछ लोग आपकी शिकायतें कर सकते हैं। बेतुकी बातें भी आज आपके सामने आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। किसी रिश्तेदार से कुछ अनबन होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। 


क्या करें - किसी भी मंदिर की दिवार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

 

लव- पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर-  बिजनेस में किसी न किसी तरह का फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।

 

हेल्थ- पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।



कुंभ


 




पॉजिटिव - चंद्रमा की अच्छी स्थिति से आपको धन लाभ हो सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है। आप दिमाग से और मीठा बोलकर लोगों को प्रभावित करेंगे। आपको दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। करियर के मामले में बिल्कुल सही समय पर सही जगह मौजूद रहेंगे। किसी खास काम में आप पूरी ताकत से जुट जाएंगे और खुद को साबित करके दिखा देंगे। 

नेगेटिव - मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। खासतौर पर संचार के साधन या उनसे जुड़ा कोई उपकरण आपको परेशान कर सकता है। उसके कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। 

क्या करें - पूड़ी और बताशा छत पर रखें।

लव- आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

करियर-  आज काम ज्यादा रहेगा। आपको धैर्य रखना होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। किए गए कामों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं।

 

हेल्थ- जोड़ों का दर्द भी बना रहेगा। मौसम के बदलाव से सेहत खराब हो के योग बन रहे हैं।

मीन


 




पॉजिटिव - आपके कुछ जरूरी काम आज पूरे हो सकते हैं। आप कोई उलझा हुआ मामला सुलझा सकते हैं। कामकाज संबंधित अच्छे आइडिया आज आपको मिल सकते हैं। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आपके लिए दिन ठीक रहेगा। अपनी व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लें। ज्यादातर चीजें खुद सुलझ जाएंगी।


नेगेटिव - पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद भी हो सकते हैं। किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है। नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहना होगा।

क्या करें - कच्चे दूध से चेहरा धोएं।

लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।
करियर-  आज खर्चा और काम दोनों ज्यादा होने से आप परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य है।

 

हेल्थ- गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी बढ़ सकती है।