हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दिन के शुभ-अशुभ समय और राहुकाल एव राशिफल

   आज का पंचांग, 21 फरवरी गुरुवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से धृति नाम का शुभ योग बन रहा है। वहीं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के कारण मातंग नाम का एक और शुभ योग भी रहेगा। आज आप कोई शुभ काम करने की साेच रहे हैं तो इससे पहले यहां देखकर आप शुभ-अशुभ समय के बारे में जान सकते हैं। आज राहुकाल 14:02 PM से 15:26 PM तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। वहीं आज शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त 11:42 से 12:20 तक रहेगा।



मेष


उच्च अधिकारीयों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, ज़रूरत से अधिक खर्च परेशानियाँ पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकतें हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहाँ तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है, परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए उचित समय है।


वृष
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और आमदनी नियमित होने की पूर्ण संभावना है। दांपत्य जीवन सुख सामान्य रहेगा, किन्तु थोड़ी बहुत तकरार हो सकती है। बुजुर्गों को सांस की तकलीफ हो सकती है, अत: सावधानी बरते। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करने की जरूरत है।


मिथुन
आज आप में से कुछ के लिए दिन थोड़ा उठा - पटक से भरा रह सकता है। कभी बिन मांगे मोती मिलेगा तो कभी होंठो से चाय फिसलती नजर आएगी। मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद और अनैतिक संबंधों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा समय है, मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बशर्ते आप उसके लिए तैयार हों। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन आपके लिए सामान्य रहेगा।


कर्क
भाग्य आज आपके साथ है। आज आपके रुके हुए सारे कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार आपको परिणाम नजर आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य आपको परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें अन्यथा वैचारिक मतभेद आपके बीच पैदा हो सकता है।


सिंह
अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों के मध्य ग़लतफहमी न पनपने दें I यदि आपका अत्यधिक मौज-मस्ती का स्वभाव है तो सावधान हो जाएं अन्यथा आप किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं। व्यावसायिक सदंर्भ में गुप्त शत्रु आपको परेशान करेंगे। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकतें हैं। हालांकि आपको अपनी कार्य शैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है जिसके कारण आपके कार्य प्रभावित होंगे।


कन्या
आलस्य दरिद्रता का दूसरा नाम है, यह बात आपको याद रखनी चाहिए। आपका रवैया आपकी कामयाबी को कम कर सकता है। अधिकारी भी आपके इस रवैये से नाराज हो सकते है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। आज भविष्य में होने वाले मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अचानक आपके घर में मेहमान आ सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण होने का योग बन रहा है। माता- पिता अथवा किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर ही किसी नए काम की शुरूआत करें। 


तुला
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। किसी भी प्रकार के व्यापारिक निर्णय जिसमे आर्थिक जोखिम शामिल हो , उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। पारिवारिक जीवन में भी समय अनुकूल रहेगा। किन्तु कोई भी निर्णय आवेश में ना लें I कर्ज़ देना इस समय परेशानी पैदा करने वाला होगा, अतः बचें।


वृश्चिक
छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दें, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। यात्रा का प्रबल योग नजर आ रहा है। आप अपने पुराने अनुभवों से सीखकर लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगें। खुद पर यकीन ही कामयाबी की सीढ़ी है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें जल्द ही रोजगार मिल सकता है। नवीन प्रेम संबंधों के लिए आपका दिन शुभ है। व्यावसायिक सदंर्भ में शत्रु आपका अहित करने की ताक में है सावधान रहें। बड़े भाई से आपको पूर्ण सहयोग और मदद मिलेगी।


धनु
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किए हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा है, इसलिए अपने कार्य को सावधानी से करें। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा अतः अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता दिख रहा है। कोई भी लम्बी बीमारी यदि चल रही है तो उस पर सावधानी बरतें। कुल मिलाकर यह समय सावधानी पूर्वक चलते हुए अपने नियमित कार्यों को निरंतर बनाए रखने का है।


मकर
आप लगातार सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं; आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। चूंकि आज आपको चोटों का खतरा है , इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें I शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर होगी और आप व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे।


कुंभ
आज आपके स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। व्यावसायिक निर्णयों के सदंर्भों में आप कभी हाँ कभी ना करते रहेंगे और ऐसे में अवसर आपके होथों से निकल सकता है। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर रहेगी। अपने करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव आज संभव है। सगे भाइयों से अत्यधिक विवाद उत्पन्न होने की स्थिति भी बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश अब पूरी हो सकती है। प्यार करने वालों के लिए समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है क्योंकि इस समय कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।


मीन
विवाह के सन्दर्भ में रिश्ता पक्का करने से पूर्व, रिश्तों को अच्छे से जांच- परख लें। भाई-बहनों के साथ किया गया काम आपको सफलता दिलाएगा और भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज आपके  बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आज सब आपके खिलाफ हो रहा है। दोस्तों का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। अपेक्षित फल नहीं मिलने से विद्यार्थी वर्ग को भी निराशा हो सकती है। अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आप डिप्रेशन या मेन्टल आब्सेशन के शिकार बन सकते हैं।