ग्रह-नक्षत्र / आज का पंचांग, 9 फरवरी, शनिवार के मुहूर्त, हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दिन के शुभ-अशुभ समय,राशी और राहुकाल

आज का पंचांग, 9 फरवरी शनिवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से सिद्ध नाम का शुभ योग बन रहा  है। वहीं  उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। आज आप कोई शुभ काम करने की साेच रहे हैं तो इससे पहले यहां देखकर आप शुभ-अशुभ समय के बारे में जान सकते हैं। आज राहुकाल 09:55 AM से 12:17 PM तक रहेगा इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। वहीं आज शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त 11:40 AM से 12:15 PM तक रहेगा।


आचार्य रुपाली सक्सेना(हस्तरेखा एव ज्योतिष विशेषज्ञ)कशी 9870692295


मेष




पॉजिटिव - आज आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। जितना शांत रहेंगे, समस्या उतनी जल्दी सुलझ भी जाएगी। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे तो फायदा होगा। आपको मेहनत भी करनी होगी। धैर्य और संयम रखें। सफलता मिल सकती है। परिवार की समस्या हल हो सकती है।

नेगेटिव - परिवार में किसी तरह का कलह हो सकता है। दूसरों के कामों में दखल देने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। अपने तेवर, गुस्से और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आपका फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। सोचे हुए काम पूरे होने में परेशानी बढ़ सकती है। अासपास या साथ के किसी इंसान को गलतफहमी भी हो सकती है। अधिकारी या बड़े लोगों से बातचीत में सावधानी रखें। बिना सोचे-समझे कही बात आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
 क्या करें  - लक्ष्मी जी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

लव- जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
करियर- कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा हो सकता है। बिजनेस में पिता से मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। नतीजे आगे मिलेंगे।
हेल्थ- पेट दर्द हो सकता है। आलस और थकान रहेगी। भोजन में सावधानी रखें।



वृष


 




पॉजिटिव - आज आपको नौकरी में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आपको ही फायदा होगा। ऑफिस के किसी काम में आप व्यस्त हो सकते हैं। कोई खास काम निपटाना होगा। खुद के लिए भी समय निकालेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों से जुड़े मामले निपट सकते हैं। दूसरों की बातें सुनना आपके हित में रहेगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। दोस्तों से मुलाकात होगी। पुरानी योजना से फायदा हो सकता है।
 नेगेटिव - कोई कागजी काम बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में जोश से कोई काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है।

क्या करें - पूर्व दिशा में अशोक के पत्ते पर घी का दीपक लगाएं।

लव- पति-पत्नी के बीच कोई गलतफहमी है तो वो दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
करियर- आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, साथ ही आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है।



मिथुन


 




पॉजिटिव -  आज नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। चलती नौकरी में भी वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है और आपके काम भी निपट जाएंगे। सफलता के लिहाज से दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से दिन अच्छा है। गर्मजोशी, मेहनत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करेंगे। फायदे के संकेत मिलेंगे। 

नेगेटिव - आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें।

 

क्या करें - 11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर कच्चा दूध और पानी चढ़ाएं।

लव- पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा, लेकिन आप पार्टनर का मूड बनाने में सफल रहेंगे।
करियर-  आपको फायदा होगा और इनकम भी बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। साथियों से सहयोग मिलेगा।

 

हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं।



कर्क


 




पॉजिटिव - धैर्य और शांति से काम लेना होगा। परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। किसी दोस्त के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। जीवनसाथी या नजदीकी लोगों से अपने मन की बात शेयर कर लें। ऐसा करने से आपका तनाव कम हो सकता है। करीबी लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। पुराने कानूनी मामले भी आज निपट सकते हैं।

नेगेटिव - कार्यक्षेत्र में भी आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। स्वभाव में सख्ती रहेगी। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े हो सकते हैं। किसी बात पर मायूस भी हो सकते हैं। स्वार्थ की भावना रहेगी। इस राशि वाले कुछ लोगों के लिए दिन सुस्ती भरा हो सकता है। 

क्या करें - छत पर या घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।
 लव- लव लाइफ के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर के लोगों के साथ संयम में रहें। दोस्ती को लव लाइफ में न बदलें।
करियर-  किस्मत का साथ आपको कुछ कम मिलेगा। मेहनत भी करनी होगी, लेकिन व्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी।

 

हेल्थ- नींद पूरी नही हो पाएगी। सेहत को लेकर परेशानी रहेगी।



सिंह


 





पॉजिटिव -  मोबाइल, इंटरनेट या किसी तरह की मनोरंजन की कोई वस्तु खरीदने का मन बन सकता हैं। आज आप वही कहें, जो आपका मन कहता हो। शरीर और मन की थकान जल्दी ही खत्म हो जाएगी। पैतृक काम या संपत्ति से जुड़े किसी काम की प्लानिंग हो सकती है।

नेगेटिव - फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखने होंगे। संतान के काम और व्यवहार के कारण आप परेशान हो सकते हैं। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें।

क्या करें - आटे के दीपक बना कर तुलसी को लगाएं।
 लव- जीवनसाथी के सहयोग से फायदा हो सकता है। 
करियर- समस्याओं से निपटने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़े उतार-चढ़ाव भी आज सकते हैं। कॉन्फिडेंस की कमी रहेगी। पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा। 
 

हेल्थ- अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। जोड़ों का दर्द और वायु रोग से परेशान हो सकते हैं।



कन्या


 





पॉजिटिव - आज आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे और आपको पूरे  किए गए कामों से फायदा भी होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है। कुछ फैसले अचानक लेने पड़ सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप सबसे ज्यादा ध्यान अपने समय पर दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई भी काम समय पर करेंगे तो सफलता मिल सकती है।  दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। कोई दोस्त आपको अच्छी सलाह दे सकता है। जो आपके लिए उपयोगी साबित होगी। 

 



नेगेटिव - आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। तनाव भी रहेगा। 

क्या करें - चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।

 

लव- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर से संबंध अच्छे हो जाएंगे। पुरानी गलतफहमियां भी खत्म हो सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।
करियर- बिजनेस में हर तरफ से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का सम्मान होगा। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स आज खुश रहेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा।

 

हेल्थ- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मौसमी परहेज जरूर करें। फायदा हो सकता है।



तुला


 




पॉजिटिव - आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से आप मिल सकते हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अपना व्यवहार संतुलित और सलीकेदार रखें। बिजनेस के मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आप  नौकरी, बिजनेस, प्रमोशन या प्यार की कोई बात किसी को कहना चाहते हैं तो पहले एक बार जरूर सोच लें। सामाजिक संपर्कों के जरिए आपको करियर में प्रगति के मौके मिल सकते हैं। 

 

नेगेटिव - आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। फालतू यात्रा होने की भी संभावना है। आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। सावधानी रखें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है।
 क्या करें - कुत्तों को गुड़ रोटी खिलाएं।

लव- लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
करियर-  बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ सकती है। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स अपने काम से खुश नहीं रहेंगे।

 

हेल्थ- सिरदर्द और मानसिक परेशानी हो सकती है। मुंह के रोग भी परेशान करेंगे।



वृश्चिक


 




पॉजिटिव -  आप नए कामों की प्लानिंग करें। धैर्य और शांति से काम करें। आपको साथ वाले लोगों से अच्छी सलाह मिल सकती है। जिसके सहयोग से आप नौकरी या बिजनेस में थोड़ा आगे बढ़ सकते हैं। आज आप अपनी गलतियों के बारे में भी विचार करेंगे। पुराने कामों से जुड़ी हुई कुछ बातें भी आपके दिमाग में रहेगी।


नेगेटिव -  यात्रा में सावधानी जरूर रखें। अचानक धन हानि के भी योग बन रहे हैं। अाज आपको सावधान रहना होगा। किसी को उधार पैसा न दें। आज आपका  पैसा अटक सकता है। दूसरों के कामों में दखल देने से बचें। 

क्या करें - पीपल के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
 लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। 
करियर- आपकी इनकम सामान्य रहेगी। कुछ अनचाहे लोगों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपको बातें भी करनी पड़ेंगी। आलस और थकान महसूस होगी। दोस्तों के साथ फालतू कामों में आप व्यस्त रहेंगे।

 

हेल्थ- पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।



धनु


 




पॉजिटिव -  नौकरी में आपकी कोशिश सफल रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी कर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस के कुछ खास मामलों में काम की प्लानिंग कर सकते हैं। दिल दिमाग में बहुत सी बातें चलती रहेंगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। हंसी मजाक होगा और दिन भी आसानी से बीत जाएगा। नए काम की प्लानिंग हो सकती है। 

नेगेटिव - पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में स्थिति बिगड़ सकती है। विवाद सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता भी हो सकती है।

क्या करें - किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।
 लव- अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा।

करियर-  व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का मन भी बना सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। आपके आसपास के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।

 

हेल्थ- जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बदलाव के कारण परेशानियां हो सकती हैं। 

 



मकर


 




पॉजिटिव - बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें तो अच्छा है। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। ज्यादातर मामले समझौते से सुलझेंगे। बिजनेस करने वालों के साथ यही स्थिति अपने पार्टनर को लेकर रहेगी। संतान पर ध्यान दें। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी सहयोग मिल सकता है। 

नेगेटिव - आपका समय और पैसा खर्च हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है। सावधान रहें। कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके। आप सुस्त रहेंगे, तो इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। किसी दोस्त की अनदेखी न करें। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर बातों की झंझट में न पड़ें। 

क्या करें - सिर में आंवला तेल लगाएं।
 लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा भी होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।

 

हेल्थ- मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। थकान और आलस्य से भी परेशान रहेंगे।



कुंभ


 




पॉजिटिव - धन लाभ हो सकता है। आप खुश भी हो जाएंगे। मन लगा कर मेहनत करेंगे। इसका फल भी आपको मिलेगा। मेहनत और कॉन्टैक्ट्स के दम पर समाज और परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे हो सकेंगे। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अधिकारी आपकी मदद करेंगे। कुछ अटके हुए मामलों को निपटाने में आपको भरोसेमंद दोस्तों से बात करनी होगी और कोई नया तरीका निकालना होगा।  


नेगेटिव - आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी। आज आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान रहें। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। 

क्या करें - बेसन के लड्डू बांटें।
 लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खास कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।
करियर-  साझेदारी के बिजनेस में फायदा कम होगा। सावधान रहें। छात्रों को मेहनत से ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं। 

 

हेल्थ- सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।



मीन


 




पॉजिटिव - आज कुछ नई बातें पता चल सकती है। शांत और मौन रहें, तो समस्या सुलझ सकती है। दूसरों की तारीफ करें। खुले मन से बात करें। थोड़ा संतोष करके देखें, तो जो नहीं मिला, उसका अफसोस नहीं होगा। आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे, इससे आपको फायदा भी हो सकता है। 
 
नेगेटिव - आप किसी खास मामले में खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। परेशानी भी रहेगी। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कुछ नया न करें। शरीर साथ नहीं देगा, हो सकता है। परिस्थितियां आपके फेवर में न हो। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा न करें। हर चीज पर टिप्पणी करने से भी बचें।

क्या करें - नीम की पत्तियां खाएं।

लव- मीन राशि के प्रेमी सावधान रहें। आपके प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं। विवाहित लोगों में भी किसी बात पर मतभेद होने के योग हैं।
करियर-  कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बात को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में समय निकल सकता है। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। 

 

हेल्थ- जोड़ों के दर्द से परेशानी बढ़ सकती है।