अगर हथेली में गुरु पर्वत पर तिल हो तो विवाह होने में आती हैं परेशानियां

 भविष्य बताने वाली सबसे सटीक विद्याओं में से एक है हस्तरेखा ज्योतिष। इस विद्या में हाथों की रेखाओं और हथेली की बनावट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की बातें बताई गई हैं। हथेली की रेखाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं, कभी-कभी हथेली में काले तिल भी बन जाते हैं।


आचार्य रुपाली सक्सेना(ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
9870692295


   हथेली के अलग-अलग भागों पर बनने वाले तिल अलग-अलग बातों की भविष्यवाणी करते हैं। उज्जैन की हस्तरेखा ज्योतिष विशेषज्ञ आचार्य रुपाली सक्सेना के अनुसार जानिए हथेली के तिल और उनके फल से जुड़ी बातें... 



  1. हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के विचारों की पवित्रता खत्म हो सकती है।

  2. जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल स्थित है, उन्हें पानी (नदी, तालाब, कुएं, समुद्र) से सावधान रहना चाहिए। इन लोगों के विवाह में भी देर हो सकती है।

  3. यदि गुरु पर्वत पर तिल होता है तो विवाह में परेशानियां आती हैं। किसी भी काम में उचित सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है।

  4. शनि पर्वत पर तिल होने से विवाह में विलंब होता है और वैवाहिक जीवन भी संतोषजनक नहीं रहता है।

  5. सूर्य पर्वत पर तिल है तो यह मान-सम्मान के लिए शुभ नहीं होता है। सूर्य पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति को समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

  6. यदि हथेली के बुध पर्वत पर तिल का निशान बन जाता है तो अचानक कोई नुकसान हो सकता है। जब हथेली में ऐसी स्थिति बने तो सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए।