दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा महिलाओं को जागृत करने के लिए रैली का आयोजन किया गया

*गोरखपुर



*रैली के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों व उत्पीड़न के खिलाफ जमकर प्रहार किया गया, हाथो में बैनर पोस्टर जिनमे श्लोगन के माध्यम से लिखा हुआ था, जिस देश मे कन्या पूजन किया जाता है उस देश मे महिलाओ व बालिकाओ पर अत्याचार क्यों जिस देश मे मा दुर्गा और काली की पूजा होती है।उस देश मे महिलाओ पर इतनी बर्बरता क्यो इसके साथ अन्य श्लोगन के माध्यम से समाज के इन दरिंदो के खिलाफ जमकर कटाक्ष किया गया*



*गोरखपुर/दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आज महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से समाज की महिलाओं को जागरूक और जागृत करने का संकल्प लिया गया रैली में महिलाएं और बालिकाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिनके हाथो में बैनर पोस्टर थे जिनपर श्लोगन के माध्यम से लिखा गया था कि जिस देश में कन्या पूजन किया जाता है उस देश में महिलाओं और बालिकाओं पर अत्याचार क्यों जिस देश में मां दुर्गा और काली की पूजा की जाती है उस देश में महिलाओं और बालिकाओं पर इतनी बर्बरता क्यों इसके साथ ही अन्य श्लोगन के माध्यम से समाज के इन दरिंदों पर जमकर कटाक्ष किया गया इस मौके पर रैली को हरी झंडी दिखाकर  उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पुष्पदंत जैन, पूर्व मेयर डॉक्टर सत्या पांडे, साध्वी आध्या भारती सहित भारी संख्या में संस्था से जुड़े लोग और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।*