22 दिसंबर अद्भुत खगोलीय घटना सबसे बड़ी रात और सबसे छोटा दिन-डॉ. दिलीप सिंह

   22 दिसंबर को दुनिया में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी जौनपुर और आसपास लगभग 14 घंटे की रात और 10 घंटे का दिन होगा जबकि मध्य एशिया मध्य यूरोप और मध्य अमेरिका में लगभग 20 घंटे कि रात और 4 घंटे का दिन होगा जबकि उत्तरी ध्रुव वृत्त पर 2 घंटे का दिन और 22 घंटे की रात होगी इसी तरह उत्तरी ध्रुव पर कर आखरी बार रात होगी फिर वहां 6 महीने का दिन होगा 


सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की परिक्रमा करने से और अपने अक्ष पर घूमने से ऐसा होता है इसी तरह 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होती है जब जौनपुर और आसपास तथा उत्तर भारत में 14 घंटे का दिन और केवल 10 घंटे की रात होती है मध्य एशिया मध्य यूरोप मध्य अमेरिका में 20 घंटे का दिन 4 घंटे की रात होती है उत्तरी ध्रुव वृत्त पर 22 घंटे का दिन 2 घंटे की रात होती है और उत्तरी ध्रुव पर इस दिन से आखरी बार दिन होकर 6 महीने की रात शुरू हो जाती हैं जहां त्रेता युग में महा भीम का एक कुंभकरण सोया करता था 


दक्षिणी गोलार्ध में इसके विपरीत स्थितियां होती हैं भारत न्यूजीलैंड आस्ट्रेलिया दक्षिण अमेरिका दक्षिण अफ्रीका में 22 दिसंबर को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात तथा गर्मी का मौसम रहता है 


जबकि 21 मार्च और 23 सितंबर को दुनिया भर में दिन रात लगभग बराबर 12 12 घंटे के होते हैं और मौसम समशीतोष्ण अर्थात ना अधिक गर्म ना अधिक ठंडा रहता है 


पृथ्वी के परिक्रमण और परिभ्रमण के कारण ही यह सब अद्भुत विचित्र विलक्षण घटनाएं होती हैं इसीलिए 22 दिसंबर के 1 महीने पहले से जाड़ा शुरू होकर एक महीने बाद तक पूरे 2 महीने घनघोर रहता है और यही हाल 21 जून को भी होता है जब मई से जुलाई तक 2 महीने गर्मी प्रचंड रहती हैं यह पृथ्वी पर घटने वाली सबसे विचित्र घटनाओं में से एक है 


*डॉ दिलीप कुमार सिंह ज्योतिष शिरोमणि मौसम विज्ञानी