चार्ज लेते ही जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण,कहा दीवाली पर दुल्हन की तरह सजेगा कलेक्ट्रर

*जौनपुर: चार्ज लेते ही जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण


जौनपुर। बाबूगिरी अब नहीं चलेगी और पीड़िताें काे न्याय के लिए साल और दशकाें का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह हम नहीं बल्कि बदलती व्यवस्था बाेल रही है।
     2005 बैच के आईएएस दिनेश कुमार सिंह ने बताैर डीएम जौनपुर का चार्ज संभाला ताे चार्ज लेते ही वह निरीक्षण पर निकल पड़े।
   कलक्ट्रेट के अफसराें काे और बाबुओं ने इसकी तैयारी भी नहीं की थी।
         औचक निरीक्षण के दाैरान नवनियुक्त डीएम ने अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) और नगर मजिस्ट्रेट समेत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय का मुआयना किया और वाद रजिस्ट्रर व पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए साथ ही निर्देश जारी कर दिए।
     निरीक्षण के दाैरान जब उन्हाेंने अदालताें में वर्षाें पुरानी फाइलें देखी ताे इसे जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देंश दिया। 
डीएम ने कलेक्ट्रेट में पटलों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से उनके पटल के संबंध में जानकारी मांगी।