पीएम मोदी के जन्मदिन पर संकट मोचन मंदिर को सवा किलो का स्वर्ण मुकुट अर्पण किया


   वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर सोमवार को संकट मोचन मंदिर में सवा किलो का स्वर्ण मुकुट अर्पण किया गया। पीएम के प्रतिनिधि के रूप में कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बजरंगबली के मस्तक पर सुशोभित मुकुट की आरती उतारी।
    कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार डा. अरविंद सिंह ने मंदिर के महंत प्रो विश्वंभरनाथ मिश्र के सानिध्य में मंदिर के मुख्य पुजारी को मुकुट अर्पित किया। विधि विधान से पूजा अर्चना के भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। महंत ने कहा कि हनुमत कृपा से ही विश्व कल्याण संभव है।
     मुकुट अर्पित करने से पूर्व धर्मसंघ शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड से शोभायात्रा निकाली गई। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी चैतन्य ब्रह्मचारी के सानिध्य में आचार्य पंडित श्रीधर पांडेय की देखरेख में 11 वैदिक भूदेवों ने षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की।