कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा बड़े आंदोलन की तैयारी में* *16 अगस्त को बुलाई गई बैठक

*कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा बड़े आंदोलन की तैयारी में*
*16 अगस्त को बुलाई गई बैठक*
     लखनऊ। सरकार की वादाखिलाफी से नाराज कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। आंदोलन का स्वरूप और तारीख तय करने के लिए मोर्चा की 16 अगस्त को यहां नगर निगम मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई है।
    कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र एवं महामंत्री शशि कुमार मिश्र ने शनिवार को यहां सरकार के रवैये पर क्षोभ व्यक्त किया।
  उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के साथ कई बैठकों में मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। आश्वस्त किया गया कि निर्धारित समय के भीतर निर्णयों को लागू करा दिया जाएगा। पर, अब तक आश्वासन पूरे नहीं हुए।
  कई बार मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी अधिकारियों का रवैया नहीं बदला।