कालदर्शक / आज का पंचांग, 20 मार्च, बुधवार के मुहूर्त, हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दिन के शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

धर्म डेस्क,काशी . आज का पंचांग, 20 मार्च बुधवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से शूल नाम का योग बन रहा है। वहीं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के कारण स्थिर नाम का एक शुभ योग बन रहा है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा होने के कारण आज होलिका दहन भी किया जा रहा है। आज आप कोई शुभ काम करने की साेच रहे हैं तो इससे पहले यहां देखकर आप शुभ-अशुभ समय के बारे में जान सकते   हैं। 


आचार्य रुपाली सक्सेना(ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
9870692295


आज राहुकाल 12:31 PM से 14:02 PM तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। वहीं आज बुधवार होने के कारण शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके अलावा हाेली की पूजा और होलिका दहन के लिए भद्रा का विचार करना जरूरी है। आज इस साल शाम 5.20 से 8.15 तक भद्रा काल रहेगा। इसलिए इस समय पूजा करना शुभ नहीं रहेगा। होली की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 9.10 से 12.20 तक रहेगा। भद्रा से पहले भी होली की पूजा की जा सकती है

































































सूर्योदय06:28 AM
सूर्यास्त

06:28 PM


चन्द्रोदय17:50 AM
चन्द्रास्तनहीं होगा।
पक्षशुक्ल
तिथिचतुर्दशी - सुबह 10:55 के बाद पूर्णिमा
नक्षत्रपूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशिमीन
चंद्र राशिसिंह राशि में
राहुकाल12:31 PM से 14:02 (राहुकाल में कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है)
अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
 उत्तरायण
द्रिक ऋतुशिशिर
वैदिक अयनदक्षिणायण
वैदिक ऋतुहेमन्त


मेष राशि


 




पॉजिटिव - आज कुछ कागज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकते हैं। आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार भी आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं। आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें। घूमने फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

नेगेटिव - आज रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा हो सकती है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। कोई व्यक्ति आज आप से गलत काम करने की मदद ले सकता है। आपको ऐसे कामों के लिए कोई उकसा भी सकता है। जिसे लेकर हल्का विवाद भी होने की संभावना है। कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है।  

 

क्या करें और क्या नहीं - झूठ न बोलें, अगर मजबूरी में बोलना पड़े तो गणेश में मंदिर में नारियल दान दें।
 लव- पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।
करियर-  बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- मानसिक और शारीरिक थकान से परेशानी बढ़ सकती है।

 

वृष राशि


 




पॉजिटिव -  दिनभर व्यस्तता रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। आज कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ने के योग हैं। ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी आज बना सकते हैं। परेशानियों से निपटने की प्लानिंग बनेगी।

 

नेगेटिव - आपको सावधान रहना होगा। निवेश करने के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस हो सकता है। सावधान रहें। चोट और एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी काम से अचानक भाग-दौड़ भी हो सकती है। आपकी सोच में जिद शामिल रहेगी। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान भी हो सकता है। पैसों की कमी भी आपको महसूस हो सकती है। कोई भी नया काम करने से बचें।

क्या नहीं करें - अपने से निचले वर्ग के कर्मचारी या मजदूर से विवाद न करें।

लव-  आज आप किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं। आपको सफलता मिल सकती है।

करियर-  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिलने के योग हैं। बिजनेस के मामले में दिन सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं। दिन अच्छा है।
हेल्थ-  मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



मिथुन राशि


 




पॉजिटिव - पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। विपरीत लिंग वाले लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। खुद पर ध्यान देंगे। नए कपड़े खरीद सकते हैं। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिल सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी।   

 

नेगेटिव - घर-परिवार में कुछ निराशाजनक स्थितियां बन सकती हैं। आपको सावधानी और चतुराई से काम लेना होगा। छोटी-सी बात या आपकी किसी आदत के कारण परिवार की शांति बिगड़ सकती है। परिवार के कुछ लोगों के कारण आप अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाएंगे। आपकी बातों में भावुकता ज्यादा और तर्क कम रहेगा। इस कारण आप अपनी बात कहने में भी परेशानी महसूस करेंगे।

क्या करें - किसी कांटेदार पौधे में तांबे के बर्तन से पानी डालें।
 लव- पार्टनर से सहयोग और धन लाभ हो सकता है। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा है।
करियर-  बिजनेस में फायदा हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।
हेल्थ- पेट भी खराब हो सकता है। बदन दर्द भी बना रहेगा।



कर्क राशि


 




पॉजिटिव -  आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप खुश हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों के लिए भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। आपको  धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। परिवार के बारे में अचानक कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज आपके सामने आ सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है।  दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।  दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। 

नेगेटिव - आपके विचार और बोली गई बातें अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसी स्थिति से आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। अपनी योजनाओं पर किसी से बात न करें। किसी से अपने मन की बात शेयर करने से भी बचें। आप किसी से कोई वादा न करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से पैसों को लेकर कोई मतभेद भी हो सकता है। आप इससे उदास भी हो सकते हैं। 

क्या करें - माता जी के मंदिर में पीली सरसों चढ़ाएं।

लव- पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति बन सकती है।
करियर- काम ज्यादा रहेगा। आप धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल और अच्छे परिणाम वाला है। दोस्तों से मदद मिल सकती है।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। सावधान रहें।



सिंह राशि


 




पॉजिटिव -  आज आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आज पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।  व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामले खुद ही सुलझ जाएंगे। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। दोस्तों से आपको फायदा होगा। 


नेगेटिव - नौकरी और कामकाजी जीवन में दुश्मनों से सावधान रहें। सावधानी से व्यवहार न करने पर किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता भी आपको मिल सकती है। किसी काम के लिए जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे आपको उतनी ही परेशानी महसूस होगी। किसी भी काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। 

क्या करें - माता जी के मंदिर में गुग्गल चढ़ाएं।
 लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
करियर- खर्चा और काम दोनों ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा।
हेल्थ- गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। जोड़ों का दर्द रहेगा।



कन्या राशि


 




पॉजिटिव - आज आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। जिनसे आप खुश भी रहेंगे। कोई बड़ी टेंशन भी खत्म हो सकती है। आज आप मेहनत और समझदारी के साथ कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। आपको हर काम आसान भी लगेगा।  निपट चुके कामों को एक बार फिर से चेक कर लें। आपको बिजनेस या कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेंगी। आज आपकी महत्वाकांक्षाएं  बढ़ी हुई रहेगी। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा।  

 नेगेटिव - आपकी मन:स्थिति कुछ अजीब रहेगी। किसी काम या अपनी बात को जबरदस्ती पूरा करवाने की कोशिश न करें। काम न होने पर चिड़चिड़ापन भी बना रहेगा। विवाद या बहस की स्थिति भी आज बन सकती है। आपको अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखना होगा। जिम्मेदारियों और कुछ देनदारियाें के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। थकावट महसूस होगी। आपका खर्चा बढ़ सकता है। 

 

क्या करें - किसी अनाथ या अपंग को 5 बादाम खिलाएं।

लव- पार्टनर से फायदा हो सकता है। सुख और प्रेम मिलेगा। जरूरी कामों में फायदेमंद सलाह मिल सकती है।
करियर- महिला सहयोगियों से फायदा होगा। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। 
हेल्थ- आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। एसिडिटी या अपच की समस्या भी हो सकती है।



तुला राशि


 




 पॉजिटिव - आज ऑफिस या बिजनेस में  नई पहल करने का समय है। आपके कामकाज में तेजी आ सकती है। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। किए गए कामों का पूरा नतीजा भी मिल सकता है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। दिन आपके लिए ठीक है। मन चंचल रहेगा। आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। साझेदार से फायदा भी होगा। आपको रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी आज पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल सकता है। कानूनी मामले निपट सकते हैं। 




 

नेगेटिव - कामकाज में मन कम ही लग पाएगा। अाज आपको थकावट महसूस हो सकती है। काम का लोड भी बढ़ सकता है। आपको कुछ गलतफहमियां भी  हो सकती हैं। मन में थोड़ी उधेड़बुन भी चलती रहेगी। 

क्या करें -  किसी भी मंदिर के पुजारी को तिलक लगाकर प्रणाम करें।

लव- पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझें।
करियर- कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपको रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- तुला राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी।



वृश्चिक राशि


 




पॉजिटिव - आज आप किसी तरह के निवेश की योजना बना सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। आज आप अच्छा भी  महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। 

 

नेगेटिव - आर्थिक हालत के कारण आपकी टेंशन बढ़ सकती है। बिना सोचे-समझे कोई ऐसी बात कर सकते हैं, जो किसी को ज्यादा ही गहराई तक महसूस होगी। आप अपनी ही मनमर्जी के काम करेंगे, तो परिवार में तनाव बढ़ सकता है। किसी बिजनेस में निवेश करने का मन है तो आपको सावधान रहना होगा। कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहना होगी। 

 

क्या करें - कुमकुम से ऑफिस या घर के बाहर स्वस्तिक बनाएं।

लव- लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। प्रेमी जोड़े सुख और प्रेम से दिन बिताएंगे। लाइफ पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
करियर- बिजनेस और जॉब में आपको कुछ फैसले सावधानी से लेने होंगे। किसी को पैसा उधार देने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। 

हेल्थ- थकान और आलस्य और बढ़ सकता है। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।




धनु राशि


 




पॉजिटिव - आज चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में हैं। किस्मत के घर में चंद्रमा होने से आज आपके लिए दिन खास रहेगा। किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ रहेगा। कोई बीमारी भी ठीक हो जाएगी।  

नेगेटिव - थकावट महसूस करेंगे। आपके लिए जो लोग महत्वपूर्ण हैं उनके साथ अनबन या कोई गलतफहमी भी हो सकती है। उलझी हुई बातों को सुलझाने के लिए बीच का रास्ता निकाल सकते हैं।

क्या न करें - पिंक या लाल रूमाल यूज न करें।
 लव- पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
करियर-  काम में मन लगेगा। धन लाभ भी हो सकता है। छुट्टी मनाना बेहतर है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन महत्वपूर्ण हो सकता है।
हेल्थ- पुराने रोग दूर होने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। 



 

मकर राशि


 




पॉजिटिव - आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत हो सकते हैं। बहुत से लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें तो ही अच्छा है। कहीं से आपको कुछ निवेश की सलाह भी मिल सकती है।


नेगेटिव -  पैसों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।  सावधान रहें। कोई नया काम शुरू करने से पहले पूरी सावधानी रखें। कहीं पर पैसा न फंसाए तो ही अच्छा है। कुछ भी काम करने से पहले थोड़ा सावधान जरूर रहें। परेशानियां आपको बिजी रखेगी। मनोरंजन के बनाए प्लान फेल हो सकते हैं।

क्या करें - छोटे बच्चे को चॉकलेट खिलाएं।
 लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को हर्ट कर सकता है।
करियर- अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग नहीं मिलने आज आप परेशान हो सकते हैं। आपको सावधान रहना होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। कॉमर्स फील्ड के स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिलेगी।
हेल्थ- पेट की तकलीफ आपको परेशान कर सकती है।



कुंभ राशि


 




पॉजिटिव - आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। कोई महत्वपूर्ण काम भी आप कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। पूरी मेहनत करने पर मजा आएगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने के बजाए, पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। 

नेगेटिव - किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। संवेदनशील मामले या पैसों को लेकर किसी के साथ अनबन होने की संभावना है। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। मन में हल्की बेचैनी भी हो सकती है। घर और ऑफिस दोनों जगह कुछ परेशान करने वाला माहौल बन सकता है। सावधान रहें। ऐसे में शांति और धैर्य ही आपका सहारा है। 

क्या करें - शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाएं।

 लव- अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम प्रस्ताव भी अापको मिल सकते हैं।
करियर-  नौकरी या बिजनेस में किसी तरह का विवाद होने के भी योग बन रहे हैं, लेकिन पार्टनर से सहयोग भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी।



मीन राशि


 







पॉजिटिव - आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करेंगे। आप सफल हो जाएंगे। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा रहेंगे। धैर्य रखें।  सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी। 

 




नेगेटिव - रिश्तों के क्षेत्र में आपको किसी कठिन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप कोई फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें। कुछ मामले उलझ सकते हैं। दूसरों की मदद करते-करते खुद भी थकावट महसूस करेंगे। कोई काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर न करें तो ही अच्छा है।

क्या करें - घर या ऑफिस की टेबल पर लाल फूल रखें।

लव- आज मीन राशि के लोग पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें। लाइफ पार्टनर पर अपनी भावनाएं जबरदस्ती न थोपें।
करियर-  कार्यक्षेत्र संबंधित कामों में दौड़-धूप से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए नकारात्मक दिन भी हो सकता है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- कमर और बदन दर्द भी हो सकता है। सावधान रहें।