मतदान नजदीक आने पर चुनाव हिंसक होता जा रहा है। प्रत्याशी या पार्टी के कार्यकर्ता जीतने के लिए किसी भी हद तक चले जा रहे है।
दिन बदिन नेताओं की गुंडागर्दी का मामलों में इजाफा हो रहा है।
आजमगढ़ में एक मई को पूव मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का बेटा विजय यादव जहानागंज थाने के मंदे बाजार के आसपास के क्षेत्र में समर्थकों के साथ घूमकर वोटरों को धमकी दी।
साथ ही भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गाली भी दिया।
विरोध करने पर अनेई गांव निवासी पवन सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना के संबंध में पवन ने सपा विधानसभा अध्यक्ष सहित 25 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि मामाले की जांच की जा रही है। बता दें बुधवार क्षेत्र में भाजपा का चुनावी कार्यक्रम भी आयोजित था।
जिसमें उम्मीद से ज्यादा लोगों की भीड़ थी। लोगों की मानें तो भीड़ से बौखलाए सपाईयों ने यह काम किया है।