दस्त में खून, पेट दर्द, बुखार और वजन घटे तो हो जाएं सावधान

दस्त में खून, पेट दर्द, बुखार और वजन घटे तो हो जाएं सावधान
लखनऊ,  दस्त में खून, पेट दर्द  दर्द बना रहे। बुखार आने के साथ ही वजन में गिरावट हो तो इसे गंभीरता से लें।
यह इंफ्लामैट्री बाउल डिजीज (आईबीडी) के लक्षण हो सकते हैं।
आईबीडी आंतों की गंभीर बीमारी है।
इसका समय पर इलाज नहीं कराने से जान को खतरा रहता है। यह कहना है केजीएमयू के गैस्ट्रोएंटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित रूंगटा का।
वह शनिवार को केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल फेज टू में आयोजित आईबीडी जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. रुंगटा ने बताया कि लक्षण दिखते ही तत्काल इलाज शुरू कर दिया जाए तो बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है और मरीज की जान बचाई जा सकती है, लेकिन ज्यादातर मरीज देर से आते हैं।
यह दो प्रकार का होता है। इनमें अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोंस रोग है। इसके होने के कारणों का
अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। लेकिन इस बीमारी में आंतों में सूजन हो जाती है।