आजमगढ़ में मिठाई की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग,दो कामगारों को लगी गोली, हालत नाजुक

आजमगढ़ में मिठाई की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग,दो कामगारों को लगी गोली, हालत नाजुक



यूपी के आजमगढ़ में सोमवार सुबह मिठाई के दुकान में काम करने वाले दो लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है।
तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर के दोनों कामगारों को घायल कर दिया।
आजमगढ़ के अहरौला के चांदनी चौक स्थित नगेंद्र मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर सोमवार सुबह 7:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने की ताबड़तोड़ पिस्टल से फायरिंग की।
गोली लगने से दुकान पर भट्ठी जला रहे दो कामगार घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगेंद्र मोदनवाल के भाई जितेंद्र मोदनवाल की 11 अगस्त 2018 को पास के ही मतलूपुर स्थित दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या को इसी तरीके से इसी समय अंजाम दिया गया था। इस गोलीबारी को भी उसी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।