साप्ताहिक राशिफल 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019इस सप्‍ताह मेष राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे

इस सप्‍ताह मेष राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। 


  ज्योतिषाचार्य रुपाली सक्सेना के अनुसार  वृष , तुला व मकर के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क, सिंह और तुला के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धनु तथा मीन के लोग वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। मीन, तुला तथा वृष के छात्र सफल रहेंगे। 


 कुंभ वालों के जातक के जीवन में धन का आगमन हो सकता है। जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। मीन जातक का आज लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। जानते हैं विस्तृत राशिफल-   


साप्ताहिक राशिफल 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019


मेष - सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है।


वृष- धन का व्यय होगा। आईटी तथा बैंकिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।


3. मिथुन- राजनीति से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली  रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी हैं। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।


4. कर्क- इस सप्ताह सफलता मिलेगी। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें।


5. सिंह- आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। वैवाहिक जीवन सुखमय  रहेगा। 


6. कन्या- आईटी और फिल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है।
 
7. तुला - अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का आगमन होगा।आप अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है।हरा  रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें।


8. वृश्चिक- आई टी तथा बैंकिंग के लोग अपने करियर को नया मोड़ देंगे। ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंग। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।


9. धनु- आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी।लव लाइफ अच्छा रहना चाहिए। नारंगी रंग शुभ है। आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।       


10. मकर- बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी के मन्दिर जाएं।


11. कुंभ-  धन का आगमन हो सकता है। जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।                               


12. मीन- जॉब से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी श्वांस के रोगी चिंतित रहेंगे। सफेद रंग समृद्धि कारक है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। गरीबों में अन्न का दान करें।