मुंबई में 20 साल से रुका था 👫पाकिस्तानी जोड़ा, पुलिस ने किया⛓ गिरफ्तार

👉मुंबई में 20 साल से रुका था 👫पाकिस्तानी जोड़ा, पुलिस ने किया⛓ गिरफ्तार


मुंबई पुलिस ने अंधेरी वेस्ट में रहने वाले एक पाकिस्तानी जोड़े को गिरफ्तार किया है। जो पिछले 20 सालों से शहर में अवैध रुप से रह रहे थे। दोनों की पहचान 55 वर्षीय अहमद दाउदानी और 53 वर्षीय अशरफ के रूप में हुई है। अहमद अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर हेलमेट बेचता था और उसकी पत्नी अशरफ एक गृहिणी हैं। दोनों अंधेरी वेस्ट की ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहते थे। जबकि, अभी भी इनके पास पाकिस्तानी नागरिकता है। जब पुलिस इंस्पेक्टर प्रफुल्ल वाघ को दंपत्ति पर शक हुआ, तो उन्होंने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। जिसमें कई खुलासे सामने आए।


अहमद ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो भारतीय नागरिक था, जो 1986 में भारत छोड़कर पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान में बस जाने के कारण उसे अपनी भारतीय नागरिकता गंवानी पड़ी थी। लेकिन, 1999 में वो अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ वापस भारत लौट आया था। पाकिस्तान से लौटने के बाद वो मुंबई और ठाणे में रहने लगा था। 2008 में अंधेरी में शिफ्ट होने से पहले ये परिवार मीरा रोड के पास रहता था। दंपत्ति ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने जाली दस्तावेज देकर पासपोर्ट बनवाया था।