घर में घुसकर राज्य विधिक अधिकारी पर किया हमला*मारे ताबड़तोड़ चाकू, हुईं लहूलुहान

*लखनऊ: घर में घुसकर राज्य विधिक अधिकारी पर किया हमला*मारे ताबड़तोड़ चाकू, हुईं लहूलुहान



लखनऊ के कैसरबाग के ख्यालीगंज निवासी राज्य विधिक अधिकारी रंजना श्रीवास्तव पर मंगलवार देर शाम घर में घुसकर हमला कर दिया गया।
हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। रंजना के दाएं हाथ व कंधे पर चाकू के घाव लगे हैं।
उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। परिवारीजन आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले गए। पीड़िता ने सात लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कैसरबाग पुलिस को तहरीर दी है।
रंजना के पति रत्नाकर राव का कहना है कि उन्होंने फर्जी वकीलों के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसके बाद रजिस्ट्रार ने वजीरगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वही फर्जी वकील उन पर दबाव बना रहे हैं। बात न मानने पर ही उन्होंने हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।